Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग का लिया जायजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य आज अजरोंदा चौक स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरा की मॉनिटरिंग देखी और अधिकारियों व कर्मचारियों को मॉनिटरिंग को और बेहतर करने की दिशा में अहम निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर- 12 सेंट्रल जोन की मीटिंग के पश्चात पुलिस कमिश्नर स्मार्ट सिटी कार्यालय पहुंचे जहां पर फरीदाबाद के सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाती है। यह कैमरा फरीदाबाद के चिन्हित किए गए स्थान पर लगाए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा का उपयोग वाहनों पर निगरानी रखने तथा अपराधियों को पकड़ने में उन्हें सजा दिलाने  में अहम योगदान रखते हैं। सीसीटीवी के माध्यम से वारदात में प्रयोग किसी भी वाहन को ट्रैक किया जा सकता है या किसी की अपराधी की पहचान की जा सकती है जिससे उन्हें पकड़ने में आसानी होती है और उनके खिलाफ इन्हें सबूत के तौर पर भी उपयोग में लिया जा सकता है इसलिए इन कमरों की अच्छे तरीके से मॉनिटरिंग करना बहुत आवश्यक है। इन सीसीटीवी के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे जाते हैं और फोटो सहित चालान को वाहन मालिक के पत्ते पर पोस्ट कर दिए जाते हैं। इसलिए यह सीसीटीवी यातायात नियंत्रण में भी मददगार साबित होते हैं। इन सीसीटीवी कैमरा को स्मार्ट सिटी कार्यालय में मॉनिटर किया जाता है और शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाली घटनाओं को देखा जा सकता है। पुलिस कमिश्नर ने इन स्मार्ट सिटी कार्यालय के अधिकारियों से स्मार्ट सिटी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और उनसे विभिन्न सीसीटीवी कैमरा व उनके द्वारा कवर किए जाने वाले क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर मॉनिटरिंग को और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी अपराधी पुलिस के चंगुल से न बच सके। 

Related posts

फरीदाबाद: होटल किराए का चेक से किया भुगतान, खाते में नहीं थे पैसे, पति -पत्नी पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अखंड अष्टजाम, राम विवाह के कार्यक्रम में शहर के कई हस्तियों ने की शिरकत, भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:पीएस साइबर क्राइम ,सेंट्रल की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश,12 महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x