
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: 74 वें गणतंत्र दिवस ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय के प्रांगण में आज बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। और के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने ध्वजा रोहण किया ,इस दौरान ग्रीन फिल्ड के विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। आज प्रात मौषम में तो ठंडापन था पर गणत्रंत दिवस के प्रति लोगों का जोश पूरा था।

आज पूरा का पूरा ग्रीन फील्ड कॉलोनी देश भक्ति के गीतों से गूंज हो उठा, इस उत्सव में आए कई लोगों ने अपनी मधुर वाणी से देश की आज़ादी दिलाने वाले शहीद वीर जवानों को कविताओं और रचनाओं के जरिए याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने इस खास अवसर पर आमजनों के आवाजों को बुलंद करने वाले “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा को शॉल ओढ़ा कर और फूलों का माला पहना कर विशेष रूप से सम्मानित किया,कहा “अथर्व न्यूज़” ग्रीन फील्ड की समस्याओं को हमेशा से प्रमुखता से उठाते रहे हैं ,और अब तो ग्रीन फील्ड के हजारों लोगों की आवाज बन गई हैं।

इससे पहले उन्होंने “एनसीसी कैडेट कंवलनीत सिंह” को फूलों का माला और तोहफा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी, श्री सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,सीनियर सिटीजन संघ, महिला कीर्तन मंडली, दुर्गा पूजा समिति, राइजिंग उत्तराखंड कमेटी, छठ पूजा समिति,श्री साईं रसोई सेवा, दुर्गा पूजा कमेटी ( बंगाली),ओणम कमेटी, केशव वाटिका ग्रुप के पदाधिकारियों को समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके हौसले को बुलंद किया।

आज पूरा का पूरा देश जश्न में डूबा हैं। इसके लिए आप सभी को तहे दिल से बधाई देता हूँ। उन्होनें अपनी वाणी को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि समाजसेवा के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

क्यूंकि देश सेवा का जज्बा भी समाज से ही मिलती हैं, ये सब ज्यादातर लोगों को विरासत में मिलता आया हैं, उन्होनें कहा कि इस ग्रीन फील्ड में लगभग अलग -अलग प्रदेशों के लोग रह रहे हैं, जो अब सबसे बड़ा परिवार हैं, और इस कॉलोनी में सभी प्रदेशों का त्यौहार बनाया जाता हैं, जो इस कॉलोनी के लिए बहुत बड़ी बात हैं, एक वक़्त था जब कोई इंसान अपने प्रदेश से दूसरे प्रदेशों में जाते थे किसी भी काम से तो लोगों को पता चलता था, वहां की त्यौहार और संस्कृति के बारे में।

इस कार्यक्रम के अंत में फरीदाबाद के गांव मच्छगर निवासी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथी रहे आज़ाद हिंद फ़ौज स्वतंत्रता सेनानी हवलदार जगराम धनखड़ (104) वर्ष को एक मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका गत बुधवार को फरीदाबाद जिला प्रशासन के द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उनका मंगलवार शाम को निधन हो गया था। इस विशेष कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना, वी के टंडन ,पारुल बाबा, सागर चौहान, आर के तलवार, राकेश अग्रवाल , एन के शर्मा, रतन कुमार , राजा कुलजीत सिंह , जगदीप मजीठिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

