Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद विजिलेंस ने एक कनिष्ठ अभियंता को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद स्टेट विजिलेंस ने सोमवार को नगर परिषद्, होडल में कार्यरत आउट सोर्सिंग के कनिष्ठ अभियंता को 70 हजार रुपए एक ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए इस कनिष्ठ अभियंता हितेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। इस आरोपी को कल सांय को उसके कार्यालय से विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था। 

विजिलेंस के मुताबिक ठेकेदार रोहताश नगर परिषद्, होडल, जिला पलवल में ठेका लेकर कार्य करता था जिसका नगर परिषद् , होडल पर काफी बिल बकाया था, के भुगतान के एवज में नगर परिषद् में कार्यरत आउट सोर्सिंग के कनिष्ठ अभियंता हितेश उसके बिलों को लम्बें वक़्त से पास नहीं कर रहा था, ने इस एवज में ठेकेदार रोहताश से बतौर 70 हजार रूपए रिश्वत के मांगें थे। जिसे देने के लिए सोमवार का समय तय किया गया था। क्यूंकि ठेकेदार रोहताश रिश्वत का पैसा देना नहीं चाहता था। इस बीच मिले वक़्त में ठेकेदार रोहताश ने विजीलैंस को आपबीती सारी बातें बताई, फिर उसे रंगे हाथों पकड़वाने की योजना बना ली।



तय समय के अनुसार कल सोमवार की शाम नगर परिषद् कार्यालय कनिष्ठ अभियंता हितेश उपस्थित था। उस दौरान ठेकेदार रोहताश ने रंग लगे हुए 70000 रूपए के नोट उसे दे दिए जैसे ही उसने अपने हाथ में 70 हजार रूपए लिए के तुरंत बाद ठेकेदार रोहताश ने पहले से घात लगाए विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया, ने आकर कनिष्ठ अभियंता हितेश को पकड़ लिया। वहां पर उसका हाथ भी धुलवाया गया, से जग का पानी रंगीन हो गया।    
  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: जिम जाते वक़्त बीच सड़क पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके कर दी हत्या।

Ajit Sinha

 फरीदाबाद: महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत आदेश जारी, शाम 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें : यशपाल यादव  

Ajit Sinha

किसान आन्दोलन के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क,1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!