Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने पत्रकार का फोन चोरी करने,फिर 4000 रूपए की रंगदारी लेकर फोन लौटने वाले,किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30 ने एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं जो पहले तो एक पत्रकार की मोबाइल फोन चोरी कर ली, फिर उसने लौटने के एवज में 4000 रूपए की रंगदारी की मांग की, न देने पर फोन को तोड़ने की धमकी दे रहा था। पुलिस की माने तो आरोपी दीपक ने पत्रकार से 4000 रूपए लेकर मोबाइल फोन लौटाई थी।
प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि करीब दो हफ्ते पहले एक पत्रकार की मोबाइल फोन चोरी हो गई जब उन्होनें अपने नंबर -पर फोन किया तो उस शख्स ने उनसे मोबाइल फोन लौटाने के एवज में 4000 रूपए की रंगदारी मांगी थी, न देने पर मोबाइल फोन को तोड़ने की धमकी दे रहा था पर काफी महंगा मोबाइल फोन था और उसमें डाटा भी बहुत ज्यादा था। इस कारण से उसे 4000 रूपए नगद पत्रकार ने देकर, उससे अपना मोबाइल फोन ले लिया।
उनका कहना हैं कि इसके बाद पत्रकार ने पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो को इस बारे में एक शिकायत दी थी जिस पर एनआईटी थाना में मुकदमा नंबर -367 दर्ज किया गया था जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 व 384 को दर्शाया गया था। इसके बाद इस मुकदमे की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सौपी गई थी। इस केस की जांच के लिए उन्होनें एक टीम गठित की और उनकी टीम ने आरोपी दीपक निवासी फ़तेहपुर चंदीला , एनआईटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे 4000 रूपए नगद पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएफएस तथा10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

नवनिर्वाचित प्रतिनिधि फरीदाबाद के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के पहिये को अधिक तेजी से आगे बढ़ा पाएँगे: कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वैष्णोदेवी मंदिर से धूमधाम से विदा हुए भगवान गणेश, भक्तों ने लगाए जयकारे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x