Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

आपत्तिजनक कंटेंट पर बड़ा एक्शन: डीजीपी अजय सिंघल का सख्त संदेश, 857 लिंक हटाए गए, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/पंचकूला: आपत्तिजनक गीत “Tateeree” के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक स्तर पर सख्ती दिखाई है। पंचकूला पुलिस द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं, जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिसके तहत संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गीत के सभी वर्ज़न—री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों-को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम विशेष रूप से उन आपत्तिजनक सामग्रियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि राज्य में महिलाओं और नाबालिगों की गरिमा के विरुद्ध किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “Tateeree” जैसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और प्रवर्तन को और मजबूत किया गया है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और कानून का पालन सुनिश्चित हो। डीजीपी ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल वातावरण बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में पुलिस और प्रशासन मिलकर निरंतर प्रभावी कदम उठा रहे हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा आम जनता को सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील, शॉर्ट या अन्य वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक या प्रतिबंधित किया जा सकता है तथा बार-बार उल्लंघन करने वालों पर कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।यह मामला साइबर थाना, सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज FIR के तहत जांचाधीन है। साथ ही, पुलिस टीमें गीत से जुड़े डिजिटल कंटेंट की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं और इसके प्रसार में शामिल अन्य व्यक्तियों व सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा पुलिस ने दोहराया है कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े आपत्तिजनक, भ्रामक या समाज विरोधी कंटेंट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कंटेंट को साझा करने से बचें और उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाया जा सके।

Related posts

डीसीपी नें स्टार लगाकार 17 को सहायक उप निरीक्षक एंव 6 को उप निरिक्षक पदोन्नति पर दी बधाई ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फरीदाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह और एक पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश।  

Ajit Sinha

भारतीय राजस्व सेवा के 8 नवनियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों ने हरियाणा के राज्य पाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x