Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर अरेस्ट, कब्जे से 30 लाख रूपए के 205 किलोग्राम गांजा बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली सेक्टर- 63 थाना पुलिस उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब 30 लाख कीमत का 205 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया. ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ट्रक में छुपा कर उडीसा से लाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले तस्कर को भी अरेस्ट  किया है. अन्य की तलाश की जा रही है। अन्तर्राज्यीय स्तर पर गांजे की तस्करी करने वाला गांजा तस्कर कासम दिन को एसजेएम कट छिजारसी के पास बने फुटओवर ब्रिज के पास से अरेस्ट किया गया. जो ट्रक में क्रेटो के नीचे छिपा कर 205 किलोग्राम गांजा तस्करी कर उडीसा से गाजीपुर, दिल्ली ले जा रहा था. एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया. कि गांजा तस्कर कासमदीन से बरामद गांजे के बारे में पूछताछ की गई  तो उसने बताया इस ट्रक में गांजे को लेकर उड़ीसा से चला था और पुलिस से बचते-बचाते गांजे को लेकर गाजीपुर, दिल्ली जा रहा था। लेकिन मैं रास्ता भटकने के कारण ग्रेटर नोएडा पहुँच गया था और अब रास्ता पूछते-पूछते दिल्ली जा रहा था तभी पुलिस ने मुझे पकड लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कासमदीन ने पूछताछ के दौरन बताया कि यह गांजा शक्ति सिहं और ट्रक के मालिक तस्लीम ने उड़ीसा से खरीदकर उक्त गाडी मे लोड कराकर दिल्ली में गाजीपुर पहुँचाने के लिए बताया था तथा उन दोनों के द्वारा मुझे वही मिलने के लिए कहा गया था। जो गांजा तस्कर उड़ीसा से कम कीमत में गांजा लाकर पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों और सीमावर्ती राज्यों में अधिक कीमत पर सप्लाई करते है। गांजा तस्कर कासम दीन आपराधिक इतिहास एवं इसके नेटवर्क में शामिल शक्ति सिहं, तस्लीम आदि अन्य और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा पूछताछ में आए अन्य तथ्यों पर भी पुलिस टीम द्वारा जानकारी की जा रही है।

Related posts

एक करोड़ रूपए की रंगदारी देने से इंकार करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाला खूंखार बदमाश पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक कोठी में चोरों ने बोला धाबा, एक आवाज ने चोरों के मंसूबों पर फेरा पानी,बाहर से कुंडी लगाकर भागे।    

Ajit Sinha

लोन देने का प्रलोभन देते हुए विश्वास में लेकर एडवांस ब्याज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में 1 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x