Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शादी समारोह में दूल्हा पक्ष के साथ आए लोगों को लड़की पक्ष पर गलत कमेंट करना पड़ा महंगा-8 आरोपित भेजे गए जेल। ,

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-16, फरीदाबाद स्थित यादव धर्मशाला आयोजित में एक शादी समारोह में दूल्हा पक्ष के साथ आए लोगों ने लड़की पक्ष पर गलत कमेंट करने को लेकर हुए लड़ाई- झगड़े के मामले में थाना सेक्टर -17 , फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहित, लोकेश, सोनू, दीपक , शिवम निवासी ओल्ड फरीदाबाद, तुषार निवासी  सेक्टर-16, कुलदीप निवासी राजीव नगर व राहुल चंदिला निवासी खेड़ी पुल, फरीदाबाद है। यह लड़ाई -झगड़ा दिनांक 10 फ़रवरी -2026 को घटित हुई थी।  
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण कुमार निवासी  करुणा नगर सैक्टर- 89, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-16 में दी अपनी  शिकायत में आरोप लगाया कि 10 फरवरी को उसकी बहन की बेटी की शादी यादव धर्मशाला सेक्टर-16 फरीदाबाद में थी, जहां बारात में आए कुछ लड़के शोर शराबा करने लगे। जब उन्हें मना किया तथा वहां से जाने के लिए कहा तो वो उसके परिवार के सदस्यों के साथ बहस करने लगे। समझाने पर आरोपित वहां से चले गए कुछ समय बाद दोबारा से अपने अन्य साथियों के साथ समाहार स्थल पर आए तथा उसके परिवार जनों के साथ लडाई झगडा किया जिसमें उसके परिवार वाले गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहित, लोकेश, सोनू, दीपक, शिवम निवासी ओल्ड फरीदाबाद, तुषार निवासी सेक्टर-16, कुलदीप निवासी राजीव नगर व राहुल चंदिला निवासी  खेड़ी पुल को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि जब आरोपीगण दूल्हा पक्ष की तरफ से शादी समारोह में आए थे। कार्यक्रम के दौरान शादी समारोह में शोर शराबा व कमेंट कर रहे थे शिकायतकर्ता के परिवार वालों ने उनको वहां से जाने के लिए कहा जिसको लेकर आरोपित व अन्य ने अपने कुछ और साथियों को फोन कर बुला लिया तथा शिकायतकर्ता व उसके परिवार जनों के साथ मारपीट कर दी। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: पंचों ने कफन उतरवा कर विधायक नीरज शर्मा को धारण करवाए वस्त्र, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप ने दिया आशीर्वाद।

Ajit Sinha

विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर दिये उपयोगी टिप्स

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त जितेंद्र यादव ने किया साइकिल जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x