Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद/पलवल ब्रेकिंग: हरियाणा सीएम फ़्लाइंग की छापेमारी की करवाई के दौरान मिले 10000 लीटर मिलावटी तेल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/ पलवल: हरियाणा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज एक गुप्त सूचना के आधार पर एक यूनिवर्सिटी के नजदीक गांव औरंगाबाद, जिला पलवल क्षेत्र में अवैध रूप से मिलावटी तेल को पेट्रोल पंप नुमा स्थान बनाकर बिना परमिशन लिए चलाए जा रहे स्थान चेकिंग की गई। मौका पर लगभग 10,000 से अधिक लीटर मिलावटी तेल पाया गया। मौका पर दो पोर्टेबल तेल डालने की 2 मशीन लगी हुई मिली जिनमें दो बड़े टैंकरों से मिलावटी तेल को लंबे रूट पर चलने वाली गाड़ियों को मार्केट रेट से सस्ते रेट पर बेचा जा रहा था।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने आज सीएफएससी, पलवल, फायर विभाग पलवल, स्थानीय पुलिस व संबंधित विभागों को मौका पर बुलाकर इस स्थान का निरीक्षण करवाया।पूछताछ करने पर इस स्थान पर तेल बेचने का कार्य कर रहे मैनेजर व अन्य कर्मचारियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए। इस संबंध में त्रुटि कर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूछताछ पर पाया गया कि बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक -मैनेजर अपने ड्राइवरों को इस अवैध पेट्रोल पंप के पास भेजते थे क्योंकि उन मालिक- मैनेजर की इस अवैध पेट्रोल पंप के मालिक से सांठगांठ थी जो यह मिलावटी तेल मार्केट से सस्ते रेट पर बेचा जा रहा था। यह कार्रवाई डीएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में इंस्पेक्टर जगदीश, सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल प्रभु दयाल द्वारा की गई

Related posts

हरियाणा पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग किया पर्दाफाश, 6 अरेस्ट, 4 नाजायज देशी कट्टे, 4 कारतूस बरामद।

Ajit Sinha

13 संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके गिरोह के तीन बदमाश चढ़े हत्थे, एटीएम बूथ को तोड़ने का कर रहे थे प्रयास

Ajit Sinha

डीजीपी ने  राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Ajit Sinha
2 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x