Athrav – Online News Portal
दिल्ली

केजरीवाल सरकार 175 करोड़ से करेगी गांवों में विकास कार्य, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 136 योजनाओं को दी मंजूरी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 136 योजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों में 175.54 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार गांवों में सड़कों, पार्कों, नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक आज विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में आयोजित की गई। जिसमें सदस्यों ने लंबित प्रस्तावों का मामला उठाया। इसके बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने विभाग को ग्राम विकास से जुड़ी परियोजना की फाइलों पर समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विकास मंत्री गोपाल राय ने ग्राम विकास के कामों की मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना का अनुमान तैयार किया जाए और स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाई जाए।

विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

Related posts

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जानें- एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं जेठालाल और चंपकलाल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पानीपत में जीटी रोड पर 4 एकड़ में विकसित होगा मराठों की वीरता का इतिहास दर्शाने वाला स्मारक,माटी और खून का रिश्ता : देवेंद्र फडऩवीस

Ajit Sinha

पीएम आवास के पास विपक्ष के विरोध पर वकीलों के समूह ने सीजेआई को लिखा पत्र, तथ्यान्वेषी जांच की मांग की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x