Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंखा मेले के आयोजन से समाज में आती है सुख-समृद्धि,लखन सिंगला ने उठाया प्राचीन पंखा



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हर वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक पंखा मेला का पंखा टीम लखन सिंगला द्वारा उठाया गया। लखन कुमार सिंगला टीम के सभी सदस्यों ने इस ऐतिहासिक पंखा को उठाकर ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे बाजार में घुमाया, जहां जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर्व पर हर वर्ष ओल्ड फरीदाबाद में ऐतिहासिक पंखा मेला आयोजित किया जाता है। इस बार माता पथवारी देवी मंदिर से यह पंखा टीम लखन सिंगला द्वारा उठाया गया। इस मौके पर लखन सिंगला ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक पंखा मेला का पंखा उठाने का उन्हें सौभागय मिला है और इस मेले का भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

उन्होंने इस मेले से जुड़ी प्राचीन कथा के बारे में बताते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षाे पूर्व जब क्षेत्र में महामारी आई थी, तब सभी लोगों ने माता पथवारी मंदिर में पंखा उठाया था और इस मेले का आयोजन किया था, उसके बाद महामारी दूर हो गई और तब से लेकर अब तक हर वर्ष यह प्राचीन मेला धूमधाम से मनाया जाता है और इस आयोजन से समाज में सुख-समृद्धि आती है। लखन सिंगला ने कहा कि इस मेले में हरियाणा के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल होंगे और इसकी शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में तीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, पहले दिन रक्षाबंधन मेला लगेगा, जबकि दूसरे दिन स्वांग और अंतिम दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं मेले को भव्य बनाने के लिए आसपास के प्रदेशों के विख्यात बैंड बाजे व मनमोहक झांकियां निकाली जाएगी, जो बहुत ही दर्शनीय होगी। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में डकैती को नेपाली गिरोह ने दिया था अंजाम, इंडिया में 9 वारदातों को दे चुके है अंजाम- वीडियो सुने।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x