Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने नचौली के ग्रामीणों को सौंपी प्लाटों के इंतकाल की प्रति


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार को नचौली गांव के ग्रामीणों को 100-100 गज के प्लाटों के 2007-08 में किए गए आवंटन के इंतकाल की प्रतियां गांव के ग्रामीणों को सौंपी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इंतकाल के लिए कुछ दिन पहले उनसे मिले थे और इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर इनकी समस्या का समाधान करवाया।उपायुक्त ने बताया कि 2007-08 में इन प्लाटों का आवंटन तो कर दिया गया था लेकिन पहले कोर्ट केस व बाद में अन्य कारणों से इनका इंतकाल दर्ज नहीं हो सका था।

अब इन सभी प्लाट धारकों को इनके इंतकाल दर्ज कर मालिकाना हक सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नचौली गांव के 28 लोगों को उनके इंतकाल की प्रति सौंपी गई है। इस अवसर पर डीआरओ बिजेंद्र राणा, तहसीलदार फरीदाबाद सुरेश कुमार भी उपस्थित थे।

Related posts

जल्द से जल्द सरकार 17 ए की अनुमति दे ताकि बडे मगरमच्छो को अरेस्ट किया जा सके-विधायक नीरज शर्मा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उद्देश्यपूर्ण जीवन व समाज अनुभूति की प्रेरणा देते हैं ऐसे शिविर:- प्रो. सविता भगत

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक फ्लैट में आज इनवर्टर की बैटरी फटने से लगी आग. बृद्ध महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x