Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले खुलवाए बैंक अकाउंट : जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले उम्मीदवार को नया बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है। साथ ही इस संबंध में नामांकन के दौरान बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध करते हुए कहा की नामांकन की प्रक्रिया से पहले एक नया बैंक खाता अवश्य खुलवा ले। ऐसा चुनाव व्यय की निगरानी की सुविधा के लिए, प्रत्येक उम्मीदवार को विशेष रूप से चुनाव व्यय के उद्देश्य से एक अलग बैंक खाता खोलना आवश्यक है।उन्होंने कहा की यह खाता उस तारीख से कम से कम एक दिन पहले खोला जाएगा जिस दिन उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगा। इस बैंक खाते का खाता नंबर उम्मीदवार को अपना नामांकन दाखिल करते समय रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित रूप में सूचित करना होगा। अभ्यर्थी द्वारा समस्त चुनाव व्यय इसी बैंक खाते से किया जायेगा।

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मार कर हत्या करने वाला कौशल गैंग का शूटर सज्जन उर्फ़ भोलू अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपनों ने 90 साल की बुजुर्ग महिला को छोड़ा, गैरों ने गले लगाया, वर्षों से सेवा कर रहीं गली की महिलाएं -देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिद्धदाता आश्रम बाबा पुरुषोत्तमाचार्य और उनके सेवादारों पर लगा गौशाला चलाने के आड़ में एक एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करने आरोप,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x