Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन चार प्रत्याशी ने भरा पर्चा, दो ने जमा कराया दूसरा सेट : निशांत यादव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम: गुरूग्राम संसदीय क्षेत्र के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन चार प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया व दो प्रत्याशी ने अपना दूसरा सेट जमा कराया। गुरूग्राम संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने नामांकन से जुड़ी जानकारी सांझा करते हुए बताया कि वीरवार को भारतीय जवान किसान पार्टी के प्रत्याशी लाल चंद यादव, जन सेवक क्रांति पार्टी से विजय कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक जांगड़ा व आजाद सिंह ने अपना नामांकन भरा है।

उन्होंने बताया कि वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने अपना तीसरा व राइट टू रिकॉल पार्टी की प्रत्याशी वंदना गुलिया ने अपना दूसरा सेट जमा कराया है। उन्होंने बताया कि छह मई तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, इस बीच 5 मई को रविवार का अवकाश रखा गया है। नामांकन पत्र की 7 मई को प्रातः 11 बजे जांच होगी। 9 मई को दोपहर 3 बजे तक तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत 9 मई को ही दोपहर 3 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। नामांकन लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में लिए जाएंगे।

Related posts

रेंडमाइजेशन के तहत मतगणना कर्मियों को अलॉट किए गए विधानसभा वार मतगणना केंद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

प्लाईवुड व्यापारी नौकर के नाम फर्जी फर्म बनाकर Rs. 19,90,35,263/- लेनदेन करने और टैक्सों की चोरी करने के आरोप में अरेस्ट।

Ajit Sinha

थाना सेक्टर -9 गुरुग्राम क्षेत्र में आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x