Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सूरजकुंड रोड पर अवैध रूप से बने तीन बड़े -बड़े फार्म हाउसों को नगर निगम ने तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज सूरजकुंड रोड स्थित वन क्षेत्र में अवैध रूप से बने तीन फार्म हाउसों को नगर निगम प्रशासन आज चार अर्थमूभर मशीनों की सहायता से भारी पुलिस के साए में एक -एक करके ध्वस्त कर दिया। आगे ये भी तोड़फोड़ जारी रहेगा। बताया गया हैं कि इन अवैध फार्म हाउसों की पहचान की गई थी। इसके बाद ही आज तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई हैं।

खबर के अनुसार आज दोपहर के वक़्त नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने एक वन अधिकारी प्रदीप की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाई गई तीन फार्म हाउसों के अंदर बने बड़े -बड़े अवैध निर्माणों को चार अर्थमूभर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थी। सवाल के जवाब में नगर निगम के स्टाफ ने बताया कि जिन- जिन फार्म हाउसों की पहचान हो चुकी हैं, उनमें से ये तीनों फार्म हॉउस हैं, इस लिए आज तीनों फार्म हाउसों में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया हैं।

Related posts

छापा: जिला खाद्य एंव आपूर्ति अफसर को निलंबित करने के आदेश,फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर विकास के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

विधानसभा में जोर-शोर से उठाएंगे तिगांव क्षेत्र की बदहाली का मुद्दा : ललित नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों की भारी तोड़फोड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x