Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रयागराज कुंभ मेला में टेंट बुक कराने के नाम पर 61 हजार रुपए के फ्रॉड के मामले में आज 4 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आस्था के नाम पर भी ठगों ने विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगना शुरू कर दिया। गत 2 फरवरी को, इसी प्रकार की एक शिकायत थाना साइबर एनआईटी फरीदाबाद में प्राप्त हुई, जिसमें एसजीएम नगर निवासी एक महिला ने पोर्टल पर दर्ज करवाई अपनी शिकायत में बताया कि वह फेसबुक चलाती है, फेस बुक पर प्रयागराज कुंभ मेला की एक विडियो दिखाई दी, जिस पर उसने क्लिक करके अपना विवरण डाला तो प्रयागराज कुंभ मेला में टेंट बुक कराने बारे व्हाट्सएप पर मैसेज प्राप्त हुआ, उसके व्हाट्सएप मैसेज के जरिए  महाकुंभ मेले में टेंट बुक कराने बारे बातचीत की। जिन्होंने शिकायतकर्ता को टेंट बुक कराने के लिए शुरुआत में 39000/- रूपए  की पेमेंट मांगी तो शिकायतकर्ता ने ऑनलाईन पेमेंट कर टेंट बुक करा दिया।

इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए  ही काल आई और उसने बोला कि टेंट बुक करने के लिए जीएसटी  पेमेंट भी देनी होगी, जिस पर शिकायतकर्ता ने 22070/-रूपये का भुगतान भी कर दिया। प्रयागराज पहुंचने पर ठगो के द्वारा कोई टेंट उपलब्ध नहीं कराया गया। इस प्रकार से 61070/- रूपये की ठगी की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए गत 6 फरवरी को आरोपित अभिनव कुमार निवासी  नवादा बिहार, नीरज कुमार उर्फ सोनू व राजदेव सन्नी उर्फ सन्नी निवासी  जहानाबाद, बिहार को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है तथा दिव्यांश कुमार निवासी  जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश को गत 10 फरवरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित  अभिनव कुमार फर्जी वेबपेज तैयार करके अपने साथी नीरज कुमार उर्फ सोनू व राजदेव सन्नी उर्फ सन्नी को फोन कॉल करने का काम देता था और खाता में प्राप्त हुए पैसे को एटीएम से निकलवाता था। आरोपित  नीरज व राजदेव सन्नी उर्फ सन्नी फोन कॉल करके लोगों से अकाउंट में पैसा डलवाते थे और आरोपित दिव्यांश कुमार महाकुंभ मेला प्रयागराज की वीडियो बना कर फेसबुक/इंस्टाग्राम पर डालता था। पुलिस ने आरोपितों से 7 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड व 7 डेबिट कार्ड बरामद किए है, जिनको पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज बिजली विभाग के एमडी शत्रुजीत कपूर सहित चार अधिकारियों के तबादले किए-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फसल मुआवजा राशि जारी करने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी हर्ष रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 5 आईपीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x