Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नवरात्रों के प्रथम दिन वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां शैलपुत्री की भव्य पूजा, उमड़ी श्रद्धालओं की भीड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना की गई। प्रातः कालीन आरती एवं हवन का शुभारंभ मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने किया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना आरंभ हो गया और भक्तों ने मां शैलपुत्री की भव्य पूजा में हिस्सा लिया तथा अपने मन की मुराद मांगी। इस अवसर पर मंदिर में उद्योगपति आर के बत्तरा,मनमोहन गुप्ता, प्रदीप झांब, रिटायर्ड एसीपी दर्शन लाल मलिक, आर के जैन,रमेश सहगल, एवं नीरज अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित हुए तथा मां का आर्शीवाद ग्रहण किया। 

मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी तथा आए हुए अतिथियों को माता की चुनरी भेंट की। सभी भक्तों ने मां शैलपुत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।इस अवसर पर भाटिया ने भक्तों को बताया कि मां शैलपुत्री की सच्चे मन से पूजा अर्चना कर जो भी मुराद मांगी जाती है, वह अवश्य पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि  मां शैलपुत्री को हेमवती और पार्वती के नाम से भी जाना जाता है। माता की सवारी वृक्ष है, जिसके चलते उन्हें वृषारूढा भी कहा जाता है। माता अपने एक हाथ में कमल का फूल एवं दूसरे हाथ में त्रिशूल धारण किए रहती हैं।

मां शैलपुत्री का यह अवतार बेहद ही आनंद देने वाला है। मां का यह स्वरूप सभी भागय का प्रदाता है तथा चंद्रमा के किसी भी बुरे प्रभाव को मां शैलपुत्री नियंत्रित करती हैं।मां का प्रिय भोग शुद्ध देसी घी है तथा फलों में मां को नारियल बेहद पसंद है। मां को सफेद रंग सबसे अधिक प्रिय है। भाटिया ने कहा कि प्रथम नवरात्रि पर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर जो भी भक्त सच्चे मन से मुराद मांगता है, वह अवश्य पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के सभी दिनों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। भाटिया ने इस अवसर पर प्रशासन व पुलिस का भी आभार जताया और कहा कि नवरात्रों में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन एवं पुलिस का भरपूर सहयोग मिलता है।

Related posts

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने आज पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :क्लैम सैटलमेंट में ग्राहकों की मदद कर अहम भूमिका निभाएं अभिकर्ता, बेहतरीन कार्य करने वाले स्टाफ को किया सम्मानित : वीके धर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वरिष्ठ कांग्रेसियों ने सुमित गौड़ के साथ कांग्रेस भवन में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x