Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -37 से एक हफ्ते से लापता बिल्डर जुगल किशोर की हत्या कर के गंग नहर फेंका, लाश बरामद, दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एक सप्ताह से लापता बिल्डर जुगल किशोर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आज दो आरोपितों को अरेस्ट किया है अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम फरीदाबाद के सेक्टर -37 के ही रहने वाले अजय और दिल्ली के महिपालपुर के रहने वाले पीटर उर्फ जोन नॉर्मन है। मामला एक सप्ताह पहले का है जिसमें सेक्टर- 37 के रहने वाले बिल्डर जुगल किशोर घर से लापता हो गए थे और एक सप्ताह बाद उनकी लाश उत्तर प्रदेश के थाना खतौली क्षेत्र से बरामद की गई।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक बिल्डर के बेटे मनोज गोयल ने बताया कि उसके पिता एक जून को अपनी ब्रेजा गाड़ी लेकर घर से निकले थे परंतु उसके बाद वापस नहीं लौटे। उन्होंने अपने पिता को ढूंढने की बहुत कोशिश की परंतु उन्हें उनकी कोई खबर नहीं मिली। बिल्डर के बेटे मनोज गोयल की शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में गुमशुदगी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके लापता बिल्डर की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस कमिश्नर  ओ.पी सिंह ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ को बिल्डर को तलाश करने की जिम्मेवारी सौंपी जिसके तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम ने इस मामले में दो आरोपितों  को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपित  अजय बिल्डर जुगल किशोर के मकान में 20 साल तक किराए पर रहा था और अब वह नोएडा में किसी कंपनी में काम करता था। दूसरा आरोपित  पीटर उर्फ जॉन भी नोएडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

आरोपित  अजय ने ही बिल्डर जुगल किशोर की पहचान अपने साथी आरोपित  पीटर उर्फ जॉन के साथ करवाई थी। आरोपित ने किसी डील के चक्कर में बिल्डर का अपहरण कर उसकी हत्या की बात कबूली और हत्या के पश्चात उसके शव को उत्तर प्रदेश के खतौली के पास गंग नहर में फेंक दिया। आरोपितों ने बताया कि बिल्डर की हत्या करने के पश्चात उसकी गाड़ी को उन्होंने दिल्ली में छुपा दिया था। आरोपितों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर खतौली थाना प्रबंधक से संपर्क स्थापित करके बिल्डर के शव को बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें मामले में आरोपितों से गहनता से पूछताछ करके हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग काउंटरों पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

Ajit Sinha

एसएचओ 50,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, खनन सामग्री से लदे ट्रकों को सढ़ौरा क्षेत्र से निकालने के लिए मांगी थी घूस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रेफा के नागरिकों ने टूटी हुई सड़कों व जगह- जगह खतरनाक गड्ढों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x