Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सहित तीन कर्मचारी डिपो होल्डरों से रिश्वत के लेने के आरोप में पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो को आज एक ही दिन में दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी। एसीबी की करनाल टीम ने आज राजेंद्र सिंह, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नीरज वधवा खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तथा सेवादार (सेवानिवृत्त) रामचंद्र को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन आरोपियों द्वारा डिपो होल्डरों से मासिक तौर पर रिश्वत वसूली जा रही थी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम गांव खराजपुर तथा भाई के नाम कस्बा कुंजपुरा में राशन डिपो है। खंड कुंजपुरा में 31 अलग-अलग गांवों के अलग-अलग व्यक्तियों के पास राशन वितरण करने के डिपो हैं और ये सभी डिपो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग,खंड कुंजपुरा, करनाल में कार्यरत निरीक्षक नीरज वाधवा के अधीन आते हैं। डिपो होल्डरों को सरकार की तरफ से 200 रूपए प्रति क्विंटल राशन के हिसाब से कमीशन मिलता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निरीक्षक नीरज वाधवा डिपो होल्डरों से सरकार की तरफ से आई राशि में से 3 प्रतिशत से 5 प्रतिशत कमीशन व इसके अलावा डिपो होल्डरों से 20 रुपए  प्रति क्विंटल के हिसाब से रिश्वत लेता है। रिश्वत की यह राशि रामचंद्र सेवादार  (सेवानिवृत्त) द्वारा डिपो होल्डरों से एकत्रित की जाती है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि रामचंद्र सभी डिपो होल्डरों से कमीशन राशि एकत्रित करके निरीक्षक नीरज वाधवा  को देता है तथा कुछ रिश्वत का हिस्सा अपने पास रखता है। आरोप है कि निरीक्षक नीरज वाधवा अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को भी मंथली के तौर पर रिश्वत राशि देता है। बताया गया कि सरकार से सभी 31 डिपो होल्डरों का राशन वितरण करने का कमीशन 23,29,178/- रुपए आया हुआ है। यह राशि निरीक्षक नीरज वाधवा  उच्च अधिकारियों द्वारा डिपो होल्डरों के बैंक खाते में जारी की जा चुकी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित  रामचंद्र शिकायतकर्ता की पत्नी तथा भाई से भी  20/-रुपए  प्रति क्विंटल के हिसाब से 15000/-रूपए  रिश्वत की मांग कर रहा है ।

इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपितों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। आरोपित रामचंद्र आज शिकायतकर्ता की पत्नी व भाई से मंथली के तौर पर 15000/-रुपए  की रिश्वत लेने के लिए गया था जहां एसीबी की टीम ने उसे 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की टीम ने रामचंद्र के पास से अलग-अलग डिपो होल्डरों से प्राप्त 67,000/-रुपये की रिश्वत की राशि भी बरामद की।इस प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा की गई रिकॉर्डिंग में राजेंद्र सिंह, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नीरज वाधवा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक द्वारा रामचंद्र, सेवादार  (सेवानिवृत्त) के माध्यम से रिश्वत की राशि प्राप्त करने बारे संलिप्तता भी सामने आई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपितों  के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल में मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

नवनियुक्त एसएचओ के लिए दो सप्ताह का ओरिएंटेशन प्रोग्राम दिल्ली पुलिस अकादमी द्वारा आयोजित

Ajit Sinha

गर्लफ्रेंड के साथ ‘मर्दानी-2’ देख  रहा पति, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों और फिर किया ऐसा…

Ajit Sinha

पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़े, एक- दूसरे किया पथराव, 6 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x