Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी महिला थाना पुलिस ने बलात्कार के 3 आरोपितों को अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने क्राइम ब्रांच कैट के साथ संयुक्त रूप से कार्य करते हुए पोस्को और बलात्कार के 3 आरोपितों को अलग अलग स्थानों से अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल की है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम परवेज फरीदाबाद के गांव जखोपुर का,पवन फरीदाबाद के एनआईटी 3 नंबर का रहने वाला है। आरोपित भवन कारपेंटर का काम करता है और नवीन कुमार फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपित नवीन कुमार किसी ऑफिस में डॉक्युमेंट स्कैनिंग का काम करता है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपितों  को महिला विरुद्ध अपराध में महिला थाना एनआईटी की टीम ने क्राइम ब्रांच कैट की मदद से आरोपित परवेज  को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर नहूं जिले के फिरोजपुर से पोक्सो के मुकदमे में अरेस्ट किया है। आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर दोस्ती कर बनाएं थे अवैध संबंध, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। आरोपित नवीन कुमार को महिला थाना एनआईटी टीम ने आज  फरीदाबाद के एनआईटी एरिया के सेक्टर 21ए से बलात्कार के मुकदमे में अरेस्ट किया है। आरोपित युवती के साथ ऑफिस में डॉक्युमेंट स्कैनिंग का काम करता था। वहीं से युवती और आरोपित में दोस्ती हुई थी। आरोपित  युवती को घुमाने के नाम पर ओयो रूम में ले गया था। जिसने वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

और आरोपित पवन युवती के घर के साथ बनी कारपेंटर की दुकान पर काम करता था। आरोपित नवीन को फरीदाबाद के एनआईटी तीन नंबर से बलात्कार के मुकदमे में अरेस्ट किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ने पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर- 1091 शुरू किया हुआ है । इसके अलावा सभी थाने व चौकियों में महिला फरियादियों के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं । महिलाएं या छात्राएं किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं ।

कॉल के 10 मिनट बाद ही पुलिस उनके पास पहुंच जाएगी । 1091 को महिला पुलिस की देखरेख में संचालित किया जा रहा है । अपनी शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद पीड़ित महिला को पुलिस की मदद मिल जाती है । चेक पोस्टों पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात की गई हैं । महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

नगर निगम फरीदाबाद ने सीलिंग ड्राइव चलाई गई जिसके तहत आज 60 इकाईयों को सील किया-जितेंद्र दहिया

Ajit Sinha

तीन कुख्यात अपराधियों को मुकेश राणा उर्फ़ कैला राम की हत्या साजिश रचते हुए पुलिस ने अरेस्ट किया गया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की सिटी मजिस्ट्रेट बेलिना को 34वें सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला प्रशासक का कार्यभार सौंपा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x