Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

101 केक काटकर मनाया गया श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद का प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर में 101 केक काटकर श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में 5 वाँ रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें माता रानी के भक्तों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया तथा बढ़ चढक़र ब्लड डोनेट किया। माता रानी के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर लोगों के  लिए कोरोना टीकाकरण की सेवाएं भी उपलब्ध करवाई गई। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा उनसे ब्लड डोनेट करने की अपील की।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष 26 फरवरी को श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से मनाया जाता है, जिसमें तमाम भक्तगण और मंदिर के कार्यकर्ता बड़े स्तर पर हिस्सा लेते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में ब्लड डोनेशन कैंप और कोरोना टीकाकरण के अलावा सुबह और रात्रि को लंगर प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर माता रानी के लिए शाम को 4 से 7 बजे तक चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें मां के गुणगान किया गया तथा इसके बाद पुन: 7 से 10 बजे तक एक और भव्य माता रानी की चौकी आयोजित की गई।

इसके बाद रात को मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए लंगर सेवा  आयोजित की गई। इस मौके पर मंदिर में सुंदर और भव्य झांकियों का आयोजन किया गया,जिन्हें देखकर भक्त गण मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के चेयरमैन प्रताप भाटिया, नीरज अरोड़ा, रमेश झाम, रमेश सहगल, प्रीतम धमीजा,अनिल ग्रोवर,गांधी, धीरज, राहुल,अनुज , एसपी भाटिया, रोहित, अमन, विजय, चिंतन, प्रदीप, आशु, शनिदेव, चिराग, साहिल, तरूण और देवेंद्र विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दिसंबर 2021 में हथौड़ा कांड के आरोपित को कोर्ट परिसर में गोली मार ने की फिराक में था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज गांवों में ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति को अपनाते हुए 8000 मल्टीडिसप्लनेरी टीमों का गठन किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ‘जन-आक्रोश’ रैली की सफलता से ही बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक फिजा : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x