Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को चालू करने के लिए 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को चालू करने के लिए 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में न्यायिक बुनियादी ढांचे और पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से 4 मार्च, 2024 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ग्राम न्यायालय को अधिसूचित किया था। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2016 के अनुसार स्वीकृत पदों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, रीडर ग्रेड-III, अहलमद,स्टेनोग्राफर ग्रेड-III,चपरासी और एक अतिरिक्त चपरासी शामिल हैं, जिनका कुल मासिक वित्तीय भार 3,95,128 रुपये और वार्षिक लागत 47,41,536 रुपये है।उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की यह पहल न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में समय पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में सिंगर शंकर साहनी के गाए गीतों पर नए वर्ष- 2024 के स्वागत के जश्न में झूमे हजारों लोग -वीडियो देखें

Ajit Sinha

बीजेपी ने हरियाणा सहित 8 प्रदेशों में होने वाले राज्य सभा उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम लिस्ट जारी की है -पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऑनर किलिंग के मामले में अदालत ने पिता,सब इंस्पेक्टर और चाचा, हवलदार को उम्रकैद की सजा सुनाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x