Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कमिश्नर मोहम्मद साइन के आदेश बेअसर : ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में अवैध निर्माणों की आई सैलाब , कई अवैध निर्माण बन कर हुए तैयार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की कोताही बरतने के कारण अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माणों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। कारण हैं कि इलाके के अधिकारी में अनुभव हीं हैं इन्हें तोड़फोड़ की कार्रवाई करने का बिल्कुल अनुभव नहीं हैं। इस का फायदा अवैध निर्माण कर्ता उठा कर अपने अवैध निर्माणों को तीन मंजिला तक बना लिया हैं।
ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के नहरपार इलाके में खेड़ी चौक पर एक प्रॉपर्टी डीलर ने निगम के संबंधित अधिकारीयों को गालियां देते हुए भी अपनी ईमारत बना ली हैं इसके अलावा उसके सामने एक साथ 10 दुकानें बना कर किराए पर उठा दी हैं। मास्टर रोड जोकि पलवली रोड की ओर जाती हैं के सड़कों के दोनों साइडों पर बड़ी -बड़ी कई दुकानें लोगों ने बना ली हैं। इसके बाद सेक्टर -29 -भूड़ कालोनी डिवाइडिंग रोड स्थित सिंगला ट्रेडिंग के साथ में एक बड़ी से दुकानें अवैध रूप से बनाई जा रहीं हैं। वहीँ एक शख्स ने जानकारी देते हुए बताया कि नहरपार के पलवली रोड पर स्थित करीब 16 एकड़ जमीनों में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रहीं हैं जिसमें आमजनों की जीवन भर की पूंजी को लूटने एक बड़ी साजिश की जा रहीं हैं पर इसे रोकेगा कौन। इस संबंध में जिला नगर योजनकर इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि मुकुंद बैंकट के पीछे जो अवैध प्लॉटिंग की जा रहीं हैं और अवैध रूप से सड़कें बनाई गई हैं उसे फिर से तोड़ दिया जाएगा और कलोनिनाइजरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: जिला के 48 सरकारी और 9 प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को दी जा रही है वैक्सीनेशन : डीसी जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

हरियाणवी डांस के साथ 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय  हस्तशिल्प मेले का हुआ आगाज, राष्टपति राम नाथ कोविंद कल करेंगें उद्घाटन, देखिए वीडियो ।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाना यातायात में हवलदार रणवीर को 8000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x