Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट के एसी में लगी आग में एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में आज तड़के लगभग तीन बजे एसी में शॉर्ट -सर्किट होने की वजह से आग में व दम घुटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक लड़का आग में झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मरने वाले पति सचिन कपूर , उम्र 52 वर्ष ,पत्नी रिंकू कपूर, उम्र 47 वर्ष व बेटी 13 वर्ष शामिल है। घायल बेटे की उम्र लगभग 24 वर्ष है। जिसका सेक्टर -21 , फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -787 के पहली मंजिल पर सचिन कपूर, पत्नी रिंकू कपूर, बेटा आयरन कपूर 24 वर्ष व बेटी 13 वर्ष के संग रहते हैं। आज तड़के लगभग 3 बजे उनके घर के एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में भीषण आग लग गई, उस दौरान घर में सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, जब धुएं से दम घुटने का एहसास हुआ था सभी लोग कमरे से निकलकर ऊपरी मंजिलों की ओर भागने लगे, पर जहरीला धुंआ का प्रभाव इतना ज्यादा था कि इनमें से 3 लोग, पति सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर व बेटी 13 वर्ष बेहोश होकर सीढ़ी पर ही गिर गए, और ऊपर भागने की हिम्मत खत्म हो गई थी। जबकि लड़के आयरन उम्र 24 वर्ष साथ वाले छत पर कूद कर चला गया। उसकी जान तो बच गई , झुलसा गया।

इस हादसे की सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी व एसएचओ प्रहलाद सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए ,और तुरंत फायर बिग्रेड व एंबुलेंस की गाड़ियों को बुलाया, पुलिस व दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से सीढी पर पड़े सचिन कपूर , रिंकू कपूर व लड़की 13 वर्ष व बेटा आयरन 24 वर्ष को तुरंत एम्बुलेंस में डाल कर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां पर डॉक्टरों ने सचिन कपूर , उनकी पत्नी रिंकू कपूर व बेटी 13 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। बेटा आयरन 24 वर्ष का इलाज चल रहा है। लगी आग में पूरे परिवार के साथ- साथ सारा- सारा सामान जल कर खाक हो गया। इस प्रकरण की जांच ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि मकान नंबर -787 , ग्रीन फील्ड के ग्राऊंड फ्लोर के फ्लैट के एसी में आग लगी थी जो पहुंच कर पहली मंजिल वाली फ्लैट में पहुंच गई और धुएं में लोग घिर गए , और भीषण आग लग गई। निचली मंजिल पर जिनके घर के एसी में आग लगी थी , वह लोग ठीक है पर पहली मंजिल पर रहने वाले सचिन कपूर , उनकी पत्नी रिंकू कपूर व इनकी बेटी 13 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई , एक लड़का आयरन 24 वर्ष हैं जिसका इलाज चल रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्त को शराब पिलाकर एक लाख रूपए नगद और सोने की चेन छीन ने के आरोपित दो दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मशहूर ब्रांड अमूल के डब्बे में नकली घी भर कर बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, शख्स को 500 किलो नकली घी के साथ पकड़ा ।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद में हरियाणा की पहली एचडीएफसी डिजिटल बैंक यूनिट का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x