Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने अब पुराने कागजों रिसाइकलिंग सिस्टम के जरिए से पुनः उपयोग में लाने का लिया निर्णय।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव के निर्देशानुसार नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए निगम में रद्दी (वेस्ट कागज) की टोकरी में फेंके जाने वाले कागजों, मैंगजीन, न्यूज पेपर नियमानुसार नष्ट करने योग्य पुराना रिकार्ड, पुस्तकें, कार्ड, बोर्ड बाॅक्सिस, पुराने फाईल कवर को अब पहले की तरह कूड़ेदानों में डालने की बजाय इन्हें रिसाइकलिंग सिस्टम के माध्यम से पुनः उपयोग में लाने का निर्णय लिया है और इसकी विधिवत शुरूआत निगम मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं में आज कर दी गई है।
निगमायुक्त यशपाल यादव ने आज यहां बताया कि इस कार्य के लिए नगर निगम प्रशासन ने ग्रीन ओबीन रिसाइकलिंग प्राईवेट लिमिटेड गुड़गावां को दो साल के लिए अधिगृहित किया है। यह कंपनी नगर निगम के सभी कार्यालयों और उपायुक्त कार्यालय से सभी प्रकार से रद्दी (वेस्ट पेपर) एकत्रित करेगी और इसके बदले में कागजों के नये रिम देगी।  इस योजना का यह लाभ होगा कि जहां वेस्ट पेपर के पुनउपयोग को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लैंडफील साईट पर कागज भी नहीं जाएगा। इसके अलावा नगर निगम कार्यालयों में कागज एवं स्टेशनरी की खपत पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। वेस्ट पेपर के बदले नगर निगम को फ्रैश कागज एवं स्टेशनरी मिलेगी। इस कार्यक्रम की शुरूआत करने से निगम कार्यालयों में वेस्ट पेपर को रखने की अलग से व्यवस्था होगी।

निगम मुख्यालय में कंपनी के द्वारा इस युक्त योजना के शुभारंभ के अवसर पर निगम प्रशासन की ओर से अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलड़िया और अन्य अधिकारी, कंपनी की ओर से इसके अधिकृत प्रतिनिधि विनय कुमार उपस्थित थे। श्री कुलड़िया ने इस अवसर पर बताया कि इस योजना के सफल कार्यान्व्यन के लिए निगम प्रशासन की ओर से क्रय अधिकारी पदम सिंह ढाड़ा और उपायुक्त कार्यालय की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट मोहित कुमार को अधिकृत किया गया है। अतिरिक्त निगमायुक्त ने बताया कि कंपनी द्वारा 100 किलोग्राम रद्दी (वेस्ट कागज) के बदले में 47 रिम कागज कंपनी के द्वारा निगम कार्यालय और उपायुक्त को दिए जाएंगे।

Related posts

इको क्लब एवं फरीदाबाद एक्शन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिसंबर, रविवार को ईको फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है: पूजा 

Ajit Sinha

बच्चों की प्रतिभा को निखार रही है मिशन जागृति, चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित– राजीव जेटली

Ajit Sinha

फरीदाबाद:राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सूरजकुंड मेला के समापन अवसर पर शिल्पकारों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x