Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव पाली में लगभग चार एकड़ भूमि पर अवैध रूप बने निर्माणों पर डीटीपी एन्फोर्स्मेंट का चला बुलडोज़र, किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज मंगलवार को डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गांव पाली में बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। की गई तोड़फोड़ में बड़े तीन शेड, चार दीवारी, रोड नेटवर्क व डीपीसी शामिल है। ये तोड़फोड़ भारी पुलिस फोर्स के साए में की गई। तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में एटीपी सचिन चौधरी उपस्थित थे। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट राहुल सिंगला ने कहा, अवैध प्लॉटिंग , वैध बिल्डिंग में एक्स्ट्रा कवरेज करके फ्लैट्स खरीदारों को लूटने वालों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।डीटीपी राहुल सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बीते कई दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि गांव पाली में लगभग चार एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित करके, उसमें काफी बड़े तीन शेड, रोड नेटवर्क, डीपीसी व मकान अवैध रूप से बनाए गए है। इन सभी शिकायतों पर उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच कराई, तो की गई जांच में आई हुई सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई,और आज के दिन तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी। आज उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।उनका कहना है कि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता नसीम कर रहे थे , जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में एटीपी सचिन चौधरी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई,6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छठे मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार में दिग्गजों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चाकू की नोक पर सोने की चैन लूटने के मामले में एक और आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x