Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में खुले में बिल्डिंग मटेरियल सामग्री रखने पर नगर निगम ने काटे 25000 -25000 रुपए के चालान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: खुले में बिल्डिंग मैटेरियल की समाग्री रखकर बिल्डिंग के निर्माण करने वाले बिल्डरों के खिलाफ एनआईटी नगर निगम की टीम ने चालान काटने के अभियान को आगे गति देते हुए, अब तक लगभग ढेड़ दर्जन से अधिक बिल्डरों के खिलाफ 25000 -25000 रूपए के चालान काटे जा चुके है। यदि बिल्डर लोग नहीं सुधरे तो इन्हीं बिल्डरों के खिलाफ फिर चालान काटे जाएंगें। चालान काटने का सिलसिला आगे भी धड़ल्ले से रहेगी है, और सोमवार के बाद से फिर से चालान काटे जाएंगें।

खबर के अनुसार निगम कर्मी ने 4 अगस्त 2025 को ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर -1064, 1111, 1073, 2010, 2002 , 2024, 2052, 2460, 2450, 2449, 2450, 2743, 2701, 2705, 2669 पर खुले में बिल्डिंग सामग्री पड़े हुए हैं, और बिल्डिंग निर्माण का कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। कानूनी तौर पर निर्माण कार्य करना तो गलत नहीं है, पर बिल्डिंग मैटेरियल की सामग्री को खुले में रखना कानूनी नियमों का सरेआम उल्लंघन है। क्यूंकि ये सामग्री सड़कों के किनारे रखने से सड़कों की चौड़ाई काफी कम हो जाती है, यह सामग्री उड़ कर सड़कों से आने -जाने वाले दैनिक लोगों के आंखों में पड़ने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ,

मामला यही नहीं थमता है, खुले में रखे गए रेती और डस्ट उड़ कर आसपास के घरों में जा रहे है जो खाने -पीने के सामानों को ख़राब कर रहे है, जोकि लोगों के सेहत के लिए बिल्कुल ठीक है। बताया जाता है कि जहां भी बिल्डिंग का निर्माण होता है, उसकी घेरा बंदी की जाती है, और बाहर की तरफ जो बिल्डिंग मैटेरियल का सामान रखे हुए होते हैं उसे नियमनुसार ढकना होता है, और पानी का छिड़काव रोजाना करना होता है, जो बिल्डर लोग बिल्कुल नहीं कर रहे है। इसी वजह से उपरोक्त नंबरों के प्लाटों के मालिकों के नाम चालान काटे जा रहे है , ताकि कॉलोनी साफ़ सुथड़ा दिखाई दें। उपरोक्त नंबरों से पहले प्लॉट नंबर -2066 , 1073 , 2333 , 2067 के चालान काटे गए हैं।

Related posts

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग का करोड़ो रूपये के गबन का इनामी आरोपित फूड इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 8 माह में 1215 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए-विर्क

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यह हमारा सौभाग्य है कि हम हिन्दुस्तान में जन्मे और हिंदुत्व का अंग बने, हिंदत्व भारत में गर्व का विषय है, बौद्धिक प्रमुख अजय कुमार ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x