Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

सीएम नायब सिंह सैनी से आज सचिवालय में नव पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज सचिवालय में नव पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया।मुख्यमंत्री ने सभी नव पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति आपके अब तक के सेवा कार्य की प्रतिबद्धता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। आप सभी से अपेक्षा है कि भविष्य में भी इसी प्रकार की ईमानदारी, निष्ठा और दक्षता से कार्य करते हुए प्रदेश के विकास में सार्थक योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका राज्य के सुशासन और जनकल्याण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे हर पद पर रहते हुए ‘अंत्योदय’ की भावना को केंद्र में रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुँचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का मूल उद्देश्य होना चाहिए और सभी अधिकारी एक संवेदनशील, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नव पदोन्नत अधिकारी अपने अनुभव और ज्ञान के बल पर प्रदेश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने में सफल रहेंगे।

Related posts

पीएम नरेंद्र मोदी भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे।

Ajit Sinha

72 घंटे में सुलझी ‘शाहबाद मर्डर मिस्ट्री’, मोहाली तक जुड़े तार,सोनीपत में शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Ajit Sinha

केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x