Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज गौछी उप तहसील में की छापेमारी की कार्रवाई, 1 कर्मचारी नदारत, 626 मामले लंबित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद मुख्यमंत्री उड़न दस्ता हरियाणा की टीम ने आज शुक्रवार को सुबह के समय गौछी उप-तहसील में  छापेमारी की कार्रवाई की, जिनमें 9 कर्मचारियों में एक कर्मचारी अपने ड्यूटी से नदारत मिले है, और यह भी पता चला कि गौछी उप तहसील में कुल 626 इंतकाल लंबित पाए गए है। छापेमारी की कार्रवाई आज लगभग सुबह के साढ़े 9 बजे की गई। यहां अन्य अनियमितताएं पाई गई है।    

डीएसपी राजदीप मोर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली कि उप- तहसील गोंछी में नियुक्त कर्मचारी एवं अधिकारी समय पर कार्यालय नहीं आते तथा आम नागरिकों के तहसील संबंधित कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हैं। यदि उप- तहसील गोंछी कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है।उपरोक्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम द्वारा नायब तहसीलदार बड़खल उमेश कुमार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त तैयारी करके आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे उप तहसील गोंछी का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के समय कुल नौ कर्मचारियों में से 7 कर्मचारी कार्यालय में समय पर उपस्थित पाए गए, एक कर्मचारी विभागीय कार्य से बाहर गया हुआ तथा एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया।
   
कुछ व्यक्तियों ने उप तहसील कार्यालय में पिछले दो-तीन दिनों से पटवारियों के न बैठने बारे शिकायत अवश्य की लेकिन पड़ताल पर ज्ञात हुआ कि उप तहसील गोंछी में नियुक्त दोनों पटवारी विशेष विभागीय कार्य से एसडीएम बड़खल के साथ व्यस्त थे। औचक निरीक्षण पर उप तहसील गोंछी में कुल 626 इंतकाल लंबित पाए गए।

Related posts

हरियाणा सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों के बारे में एडवाइजरी जारी की है-जरूर पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज सरूरपुर गांव में पांच निर्माणधीन आद्यौगिक निर्माणों को जेसीबी मशीन से किया धवस्त।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज 18 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x