Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओलंपियन सिंहराज का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे विधायक राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पैरालंपिक खेलों में दो -दो मैडल जीतने वाले फरीदाबाद के निशानेबाज सिंहराज अधाना का स्वागत करने के लिए विधायक राजेश नागर इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधाना ने देश और प्रदेश के साथ साथ फरीदाबाद को भी दुनिया के नक्शे में जगह दिलाई है।

विधायक राजेश नागर के साथ एयरपोर्ट पहुंचे सिंहराज अधाना के परिजन स्वागत में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते रहे। सिक्योरिटी चैक करवाने के बाद जैसे ही अधाना बाहर आए तो वहां गगनभेदी नारे लगने लगे। वह परिजनों के गले मिलकर भावुक हो गए , वहीं विधायक राजेश नागर को देखकर उनका चेहरा खिल उठा। अधाना ने कहा कि उन्हें कोविड हो गया था, उस समय विधायक नागर ने उनकी बड़ी मदद की। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और रक्त भी दिलवाया। इसके लिए वह  नागर के प्रति धन्यवादी हैं। वहीं, विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाई अधाना ने हम सबको बहुत बड़ी खुशी दी है। उन्होंने कुदरत के फैसले के उलट अपनी मेहनत के दम पर वो कर दिखाया है, जो कम लोग कर पाते हैं। लेकिन ऐसे ही लोग विजेता कहलाते हैं और ऐसे ही लोगों की कहानियां लोगों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि जब 10 सितंबर को सिंहराज फरीदाबाद आएंगे तो उनका जोरदार स्वागत होगा। 

Related posts

पंजाब के संगरूर में खेली गई सीबीएसई द्वितीय जोन की तीरंदाजी  प्रतियोगिता में  गुरूग्राम के विद्यार्थियों ने परचम लहराया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कोतवाली थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के दो मैनेजरों सहित 5 अधिकारीयों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोक सभा चुनाव के लिए वीरवार को चौथे दिन नहीं आया कोई नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x