Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज फर्जी जन्म प्रमाण बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, हरियाणा ,फरीदाबाद की टीम ने आज “कॉमन सर्विस सेंटर” पर छापेमारी की कार्रवाई करके फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। टीम ने मौके से गिरोह का सचालन कर रहे एक शख्स को पकड़ कर संबंधित थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में थाना धौज में भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं , अभी आगे की जांच जारी हैं।

खबर के मुताबिक आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हरियाणा, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रमजान नामक व्यक्ति गांव कुरैशीपुर में कॉमन सर्विस सेंटर चलाता  है जिसके द्वारा रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अलीगढ़, आगरा व अन्य प्रदेशों के नाम से बिना किसी वैध दस्तावेजों के ही जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। यदि संबंधित विभाग के अधिकारियों को लेकर इस कॉमन सर्विस सेंटर पर रेड की जाए तो फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद द्वारा योगेश जिला मैनेजर कॉमन सर्विस सेंटर सेक्टर- 12 फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रमजान खान के कॉमन सर्विस सेंटर पर रेड की गई। रेड के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर के निरीक्षण पर पाया गया कि रमजान द्वारा तीन व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र जिनमे वैष्णवी, काजल व मोहित शर्मा के नाम से रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु अलीगढ़, आगरा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबनी बिहार से जारी करवाने दर्शा कर बनवाए गए हैं।  योगेश जिला मैनेजर द्वारा इन जन्म प्रमाण पत्रों पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करके जांचा गया तो वह सकेन नही हुआ जिससे पाया कि यह फर्जी तरीके से जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान रमजान खान ने बताया कि उसने यह प्रमाण पत्र कुलदीप शर्मा कॉमन सर्विस सेंटर संचालक गांव सरूरपुर से बनवाए थे तथा प्रमाण पत्र बनवाने वालो से एक जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बदले दो से ढाई हजार रुपए प्राप्त करते है। जल्दी से जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर उन्होंने बिना किसी वैध दस्तावेज के इन व्यक्तियों के अलावा काफी जन्म प्रमाण पत्र बनाए  हैं। इस संबंध में योगेश जिला मैनेजर कॉमन सर्विस सेंटर फरीदाबाद की शिकायत पर रमजान व कुलदीप शर्मा के खिलाफ थाना धौज फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज  कराया जा रहा है आरोपित  रमजान खान को मौका से ही स्थानीय पुलिस के हवाले किया गया है।इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान यह भी बताया कि गांव सरूरपुर व कुरेशीपुर के नजदीक मजदूर वर्ग रहता है जिनके पास कोई वेध दस्तावेज नही होते लेकिन प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं इसलिए उन्होंने किसी पोर्टल के माध्यम से फर्जी तरीके से जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनाने की योजना सोची। क्योंकि आम जनता को जल्द दातावेज मिल रहे थे व उन्हें मुह मांगे पैसे। पोर्टल के जरिये देश के किसी भी स्थान के पते का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा की गई रेड के बाद अन्य कई चोकाने वाले खुलासे होने की सम्भावना है।

Related posts

सीबीआई ने सेना के पूर्व जवानों की सेहत से जुड़े विभाग यानी ECHS में रिश्वतखोरी के खेल का किया पर्दाफाश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बीजेपी गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है – विपुल गोयल।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीईटी-2025 परीक्षा के दौरान हरियाणा पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x