Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के निवासियों को दिल्ली और नोएडा जाने के लिए रोजाना टोल न देना पड़े, टोल कंपनी को ज्ञापन सौपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को रोजाना दिल्ली-नोएडा जाने वालों को सराय टोल पर टोल न देना पड़े, इसके लिए ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में एक टीम टोल कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वी. के. जोशी से मिले, और उन्हें इस बारे में एक ज्ञापन सौपा, जिसका जवाब एक हफ्ते में देने का आश्वासन उन्हें दिया गया है। ये ज्ञापन दिनांक 6 अगस्त 2024 को दी गई है। प्रधान वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंत्री नितिन गडकड़ी ने कुछ दिन पूर्व संसद में यह कहा था कि टोल से दो किलो मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल टेक्स नहीं देना होगा। उनका कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी दो किलोमीटर के दायरे में है, इस बाबत यहां के निवासियों का उनका जो अपना अधिकार है। यहां के करीब 50000 लोगों को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में उन्होंने ये पहल की है। उनका कहना है कि टोल प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वी. के. जोशी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी ये ज्ञापन अपने सीनियर को भेज देंगे, वहां से जो जवाब आएगा। वह आपको भेज दिया जाएगा।

Related posts

स्वच्छ जल, गड्ढा मुक्त सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी: रणबीर गंगवा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा दशहरे का पावन पर्व, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में रहेंगे तैनात

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नाना के कंधे पर बच्ची की लाश, अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई 9 साल की बच्ची की मौत, शर्म करों।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x