Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैब चालक से वसूली मामला: डीसीपी को हटाया, सब इंस्पेक्टर बरखास्त, गिरफ्तार ,एसएचओ सहित कई पुलिस हुए सस्पेंड।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
थाना बिसरख क्षेत्र में एक कैब चालक से पैसे वसूली करने वाले ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा और उसके दो साथी अभिनव और आशीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, इनके खिलाफ धारा 309 और 352 बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मे इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और हुंडई वेन्यू कार को सीज किया गया है। ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अमित मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली 1991 के नियम 8(2)(b) के तहत सेवा से बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है।

इस संबंध में कैब चालक और किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की थी.5 तारीख में पुलिस कमिश्नर ऑफिस में पहुंचकर भी शिकायत की गई थी. इस मामले की जांच एसीपी 2 बिसरख को सौंपी गई थी, मामले की जांच करने के बाद एसीपी 2 घटना को सत्य पाया था. इस घटना को दो दिनों तक दबाए रखने और कोई कार्रवाई न करने पर नोएडा सेंट्रल की डीसीपी सुनीति को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर शक्ति मोहन अवस्थी को डीसीपी नोएडा सेंट्रल के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा एसएचओ बिसरख, चौकी प्रभारी गौर सिटी-1, सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र और मोहित को निलंबित किया गया है।नोएडा सेंट्रल की थाना प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है. इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को सूरजपुर थाना प्रभारी को थाना बिसरख का इंचार्ज बनाया गया है. वही इंस्पेक्टर विनोद कुमार थाना प्रभारी इकोटेक थर्ड को थाना सूरजपुर का इंचार्ज बनाया गया है. जबकि इंस्पेक्टर अनिल पांडे को ईकोटेक 3 का इंचार्ज बनाया गया है.

Related posts

फरीदाबाद: भद्दे कमेंट करने की वजह से युवती द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में 6 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ajit Sinha

किसान आंदोलन:प्रदर्शनकारियों ने आज ने सुरक्षाकर्मियों को घेर लिया और पुलिस नाके के चारों ओर मिर्च पाउडर डाल आग लगा दी.

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शराब की 75 हजार पेटियां गई कहां, सरकार में उच्च पदों पर बैठे हैं शराब तस्करों के सरगना– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x