अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कुणाल भड़ाना हत्याकांड में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम गांव कोर्ट निवासी विजय सिंह, उम्र 48 वर्ष, वीरेंद्र सिंह उर्फ़ बिल्लू,उम्र 40 वर्ष, हाल एसजीएम नगर, एसजीएम नगर निवासी रमेश उम्र 42 वर्ष, प्रदीप उर्फ़ कालू उम्र 34 वर्ष, व संदीप उर्फ़ सैंडी है। इनमें दो आरोपित सगे भाई है। इन आरोपितों में से एक मुख्य आरोपित विजय ने लाइसेंसी पिस्तौल से मृतक कुणाल भड़ाना को गोली मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। कुणाल भड़ाना की गत 30 जून 2024 को रात्रि के लगभग सवा 11 बजे एनएच-3 स्थित एक मस्जिद के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना डबुआ में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था, में उपरोक्त सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। ये खुलासा आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं। यादव का कहना हैं कि आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि गत 29 जून 2024 को रोहित व आरोपित प्रदीप उर्फ कालू का आपस में किसी बात को लेकर एसजीएम नगर फरीदाबाद में गाली- गलौच हुई थी। इसी बात को लेकर 30 जून को रोहित ने प्रदीप उर्फ कालू को फोन किया, जिनकी फोन पर गाली -गलौच हुई इसी दौरान प्रदीप उर्फ कालू ने आरोपित विजय सिंह को कॉन्फ्रेंस कॉल पर ले लिया और बातों- बातों में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और बढ़ गई, जो रोहित ने अपना फोन कुणाल भडाना को दे दिया। कुणाल भडाना व विजय सिंह की भी आपस में कहासुनी हुई, जिसपर विजय सिंह द्वारा अपने भाई विरेन्द्र उर्फ बिल्लू व अन्य साथी संदीप उर्फ सैन्डी, प्रदीप उर्फ कालू व रमेश को साथ लेकर अपनी कार स्विफ्ट में मस्जिद चौक पर आया जहां पर कुणाल वगैरा खड़े हुए थे। मस्जिद चौक पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जहां पर विजय सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से कुणाल भडाना को गोली मार दी, गोली लगने से कुणाल भड़ाना की मृत्यु हो गई। अपराध शाखा टीम ने आरोपितों को मामले में पूछताछ के लिए व लाइसेंसी हथियार, वारदात में प्रयोग गाडी की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

