Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एसवी एवं एसीबी की बड़ी कार्रवाई: फरीदाबाद एचएसवीपी के जूनियर इंजीनियर को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), फरीदाबाद में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरेंद्र कुमार को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित  के विरुद्ध एफआईआर नंबर 27, दिनांक 13.11.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म को एचएसवीपी, फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 76 और 78 में भूमिगत बिजली की केबल बिछाने का 10.50 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया था। इस कार्य के तहत 3.46 करोड़ रुपये की राशि जारी होने के बाद आरोपित जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में 7 लाख रुपये की मांग की।

शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपित सुरेंद्र कुमार को शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपित  को 13 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

यह ट्रैप कार्रवाई इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में  ऋषभ, सहायक अभियंता (एईई), हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), गुरुग्राम उपस्थित रहे। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुसार पूरी की गई।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा बल्लभगढ़ ने की 7 मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

Ajit Sinha

सड़कों पर रील बनाने पर हुआ स्पाइडर मैन पर मुकदमा दर्ज, मुकदमे में 26000 रुपए का जुर्माना, और जेल हो सकती है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x