Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: देश की आन, बान और शान तिरंगा को बनाएं अपनी पहचान – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव में विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया और उसमें भागीदारी भी की। नागर ने लोगों से अपील की कि हमारे देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा झंडा को हम अपनी पहचान बनाएं।उन्होंने मॉडल संस्कृति स्कूल स्थित शहीद स्मारक जीतगढ़ पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर तिरंगा यात्रा शुरू की। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। नागर ने खुद भी हाथ में तिरंगा लिए यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने लोगों से कहा कि एक देश की पहचान उसका राष्ट्रीय झण्डा होता है। हमारे लिए एक यह एक आत्मीय पहचान है क्योंकि हमें यह झण्डा लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद मिला है।

यह मात्र एक झण्डा नहीं बल्कि देश की उम्मीद है कि हमें हमारा पुराना खोया हुआ गौरव प्राप्त करना है।विधायक राजेश नागर ने कहा कि आज भाजपा ने देश को एक ऐसा नेतृत्व दिया है जिसका नाम नरेन्द्र मोदी है। मोदी के नाम का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। उनके नेतृत्व में आज देश पूरी दुनिया में सम्मान पा रहा है। वहीं हरियाणा में भी मनोहर लाल के रूप में ईमानदार और निष्पक्ष रूप से 36 बिरादरी और 90 विधानसभाओं का विकास करवाने वाले मुख्यमंत्री प्राप्त हुए हैं। आज उनके नेतृत्व में बिना खर्ची बिना पर्ची के लोगों को नौकरियां मिल रही हैं वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना पक्ष विपक्ष के भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैंं।

विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में यह यात्रा शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर कौराली मोड, मंझावली मोड, भैंसरावली मोड, भुआपुर मोड, सदपुरा मोड और नीम का मोड होते हुए वापिस स्मारक पर संपन्न हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भागीदारी की। यात्रा में देशभक्ति गीत और वंदे मातरम, जय ङ्क्षहद, भारत माता की जय के नारों का उद्घोष गुजरने वाले लोगों में भी आजादी का जोश भर रहा था।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुधीर नागर, विक्रम प्रताप सिंह, दयानन्द नागर, हरिचंद नागर, तेज सिंह अधाना, राजेंद्र नागर, अजय पाल, बाबू नागर, पूर्व पार्षद राजेश तंवर ,रामपाल अधाना, कमल मेंबर, अजब चंदीला, अमन नागर, ईश्वर अधाना, अमित भारद्वाज, पवन अग्रवाल, वेद अधाना, जगबीर कसाना, उत्कर्ष गर्ग, प्रहलाद शर्मा, जयकिशन वर्मा, नितिन नागर, मास्टर योगेन्द्र, पवन कुमार प्रिंसिपल मॉडल संस्कृति स्कूल, सुंदर नागर, सतपाल नागर, विक्रम नागर, देवेंद्र खारी, सुरजीत बैंसला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 84 प्रत्याशियों के लिस्ट जारी किए,लखन सिंगला फरीदाबाद सीट से लड़ेंगे।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बी.के. अस्पताल परिसर तथा ग्राम सिही स्थित सूर स्मारक स्थल का दौरा करके स्वच्छता ही सेवा मिशन का लिया जायजा,डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आज नहीं होगी श्री रामलीला, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हुए सम्मानित, दी बधाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x