Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद विशेष वीडियो

फरीदाबाद के सेक्टर -15 की मार्किट स्थित “खिड़की” की दुकान में लगी भयंकर आग, धु-धु कर जलती हुई दुकान का देखिए वीडियो ।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-15 की मार्किट स्थित एक खाने -पीने की दूकान में आज सुबह के वक़्त अचानक  भयंकर आग लग गई। आग इतना जबरदस्त था कि आसपास के दो दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया पर दमकल कर्मियों ने तीन फायर बिग्रेड की गाड़ियों की सहायता से भारी मश्कत के बाद लगी हुई आग पर काबू पा लिया । इस आग में एक दूकान का सारा सामान जल कर राख हो गया। इस में लाखों रूपए के नुक्सान होने की खबर हैं। लगी आग का वीडियो आप स्वंय इस खबर में प्रकाशित वीडियो में देख सकते हैं। 

सेक्टर -15 पुलिस चौकी के इंचार्ज दिलाबर सिंह का कहना हैं कि आज उनकी चौकी से मात्र कुछ ही दूरी पर सेक्टर -15 की मार्किट में स्थित खिड़की नामक एक दूकान में अचानक भयंकर आग लग गई, सूचना मिलने के बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और इस बीच उन्होनें फायर बिग्रेड को आग लगने की सूचना दी। उनकी टीम ने जब तक वहां के हालत को काबू किया और भीड़ से रास्ते को खुलवाया और इस दौरान एक -एक करके फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां पहुंच गई और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। उनका कहना हैं कि आग इतना जबर दस्त था कि आसपास की दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया पर दमकल कर्मियों ने जब तक ज्यादा नुकशान होता उससे पहले उन दुकानों को बचा लिया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि आग लगने की घटना आज सुबह तक़रीबन 11 बजे की हैं और जिस दुकान में पहले आग लगी थी  का नाम खिड़की हैं। इसमें खाने -पीने का सामान मिलता हैं। 

Related posts

हरियाणा: आरडब्ल्यूए लाइसेंसशुदा एजेंसियों से ही नियुक्त करे सिक्योरिटी गार्ड- एडीजीपी विर्क  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेस गार्डेन के संचालक को सील तोड़कर शादी विवाह का बुकिंग करना पड़ा महंगा, ओल्ड नगर निगम ने थाने में दी शिकायत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आत्म निर्भर नए भारत के निर्माता है पीएम नरेंद्र मोदी, करते है सबका सम्मान ओर सबका विकास- विपुल गोयल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!