Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पियूष बिल्डर ग्रुप के निदेशक को सेक्टर -7 पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में शनिवार शाम को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पीयूष बिल्डर ग्रुप के निदेशक पुनीत गोयल को शनिवार को सेक्टर-7 थाना पुलिस ने सेक्टर-12 स्थित अदालत के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुनीत के खिलाफ अलग-अलग थानों में चेक बाउंस के चार मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में अदालत ने कुछ समय पहले ही उसके खिलाफ गैर -जमानती वारंट जारी कर सेक्टर-7 थाने को भेजा था।
थाने के उप -निरीक्षक मनीराम का कहना हैं कि उन्हें पियूष बिल्डर ग्रुप के निदेशक पुनीत गोयल के सेक्टर-12 में अदालत परिसर के आस -पास घूमने की सूचना मिली थी । खबर मिलने के बाद उन्होंने तुरंत एक टीम तैयार की, के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी पियूष गोयल को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पीयूष बिल्डर ग्रुप कमर्शियल एवं रिहायशी बिल्डिंग बनाकर बेचने का काम करता है।



Related posts

फरीदाबाद: दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन लगभग 35 जोड़ों ने विवाह के लिए सहमति जताई

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अब किसानों को 15 अगस्त 2022 तक इंतजार करना होगा,धरना प्रदर्शन स्थगित

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में एक डिस्पेंसरी का उद्घाटन मेयर सुमन बाला ने किया,वरिष्ठ नागरिक फ्री में फिजियोथ्रेपी करा सकेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x