Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:समय पर गणना प्रपत्र जमा करें मतदाता, बीएलओ कर रहे हैं घर-घर संपर्क : उपायुक्त आयुष सिन्हा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र प्राप्त करने का कार्य कर रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अब बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरे हुए प्रपत्र वापस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिक समय पर अपने प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध करवाएं ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज न हो। इसके लिए प्राप्त प्रपत्रों का सत्यापन कर मतदाता सूची को अद्यतन किया जाएगा।उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए गणना प्रपत्र जमा करने की व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, वे शीघ्र ही उन्हें भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप दें अथवा निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ उनके घर आएं तो वे आवश्यक जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराकर पूर्ण सहयोग करें। मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

Related posts

फरीदाबाद: नेशनल हाइवे -2 स्थित मथुरा रोड के किनारे खुले आसमान के नीचे रबड में आग लगा कर खुलेआम एनजीटी एक्ट को धुएं के गुब्बार में उडाती ही तस्वीरें दिखी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पाखल टोल पर आसमानी बिजली गिरने से 10 लाख से अधिक का नुकशान- देखें लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रानी की छतरी, 300 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को मिला पुनर्जीवन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x