Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :अमेज़ॉन कंपनी के प्रोडक्ट को सप्लाई करने वाली कंपनी एबीईओ प्राइवेट लिमिटेड से रिवाल्वर के नौक पर लूटेरों ने नौ लाख लूटे


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :बीती रात सेक्टर -55 थाना क्षेत्र के एबीईओ प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में दो लूटेरों ने देशी कट्टे के नोंक पर 900000 रूपए नगद लूट कर फरार हो गए,दोनों लूटेरों ने अपने चेहरों को सफ़ेद रंग के कपड़ों से ढके हुए थे और उसके ऊपर हेलमेट पहने हुए थे। सेक्टर -55 थाने में कंपनी मालिक सुनील शंकर की शिकायत पर दोनों लूटेरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 392 ,397 व 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
एसएचओ नरेंद्र सांगवान का कहना हैं कि उनके इलाके में एबीईओ प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी हैं जिनमें रात दिन कार्य चलता रहता हैं, इस कंपनी आमोज़ोन कंपनी का सामान आता हैं और वही से शहर भर में सप्लाई किया जाता हैं, इस कंपनी के जो स्टाफ हैं,सामान देने के बाद जो क्लेक्शन होता हैं वह भी इसी कंपनी में जमा होता हैं। उनका कहना हैं कि रात उपरोक्त कंपनी में 5 लोग कार्य कर रहे थे, उसी दौरान दो नकाबपोश लुटेरे अपने -अपने हाथों में देशी कट्टे लिए हुए थे ने पांचों स्टाफ को जान से मारने की धमकी देकर वहां से 900000 रूपए लूट कर फरार हो गए, उस वक़्त रात के साढ़े ग्यारह बज रहे थे। दोनों लूटेरों की तस्बीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उनका कहना हैं कि जांच के दौरान उन्होनें सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो उसमें दो लड़के उपरोक्त कंपनी में आते हुए दिखाई दिए,जिन्होनें अपने चेहरों को सफ़ेद रंग के कपड़ों से ढके हुए थे और उसके ऊपर से हेलमेट पहने हुए थे। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि जिस तरीके से दोनों लूटेरे हेलमेट पहने थे उससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं, वह लोग बाइक पर सवार होकर आए होंगें पर अभी पुलिस की जांच तेजी से चल रहीं हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के चलते के चलते लोगों से की अपील

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विकास के लिए विधायक राजेश नागर की पंचायत प्रतिनिधियों संग बैठक।

Ajit Sinha

लड़की के प्रेमी व उसके दो दोस्तों ने रेड लाइन ओयो होटल में खदेड़ कर सचिन की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी,1 आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x