Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: लायंस क्लब ओल्ड ने शिक्षक दिवस पर किया 21 शिक्षकों को सम्मानित : आरके चिलाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब  फरीदाबाद ओल्ड के पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों ने मॉडर्न विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी विद्यालय में 21 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट 321 ए 1 के जीएसटी कोऑर्डिनेटर लायन आर. के. चिलाना थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वाणी की वंदना से किया गया। कार्यक्रम में आर के चिलाना ने संचालक की भूमिका भी कुशलता पूर्वक निभाई। विद्यालय के चेयरमैन टी एस दलाल ने विद्यालय के इतिहास व प्रशंसनीय गतिविधियों पर प्रकाश डाला। दलाल को मुख्य अतिथि आर के चिलाना, क्लब के अध्यक्ष लायन प्रदीप गर्ग, सचिव एसपी सचदेवा, कोषाध्यक्ष उमेश पांचाल द्वारा शाल व बुके द्वारा सम्मानित किया गया। आर के चिलाना ने लायनवाद व लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड द्वारा  संचालित स्थाई प्रकल्पों पर प्रकाश डाला।

क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गर्ग ने सभी शिक्षकों को बधाई दी व शिक्षक महिमा का गुणगान स्वरचित कविताओं द्वारा किया। इस मौके पर आर के चिलाना ने कहा कि मनुष्य का अच्छा जीवन बनाने में अध्यापकों का विशेष योगदान रहता है, इसलिए हमें शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विभा दास,शिक्षक गण सर्व अमरनाथ सिंह,पूरण चंद,शिक्षिका गण, अनु शर्मा,मोलिना,सुरमिला,रूबी धीर,वंदना खुराना ,अनुराधा कुलविंदर,सपना अरोड़ा,पुष्पा रजनी,मंजू शर्मा,रेणु त्यागी नीता सक्सेना ,कांता सहित बिमला शर्मा ,विद्या पांडे आदि 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मैनेजर आभास  को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि को भी सम्मानित किया गया। शिक्षकों को मिष्ठान्न  वितरण भी किया गया। प्रधानाचार्य ने लायंस क्लब  के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  विद्यालय चेयरमैन व प्रधानाचार्य द्वारा  लायंस सदस्यों को गमले में सुसज्जित पौधे प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक  लायन एआर वोहरा,एस पी सचदेवा तथा लायन राधेश्याम  अग्रवाल संगीता चिलाना ,शशी गर्ग ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम  की शोभा बढाई। कार्यक्रम की समाप्ति विद्यालय द्वारा आयोजित सहभोज से हुई।

Related posts

फरीदाबाद : तीन महिलाओं ने सिविल अस्पताल में किया जमकर हंगामा, शीशे तोड़े, भाई की मौत से नाराज थी महिलाएं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यमुना नदी की मंझधार में कैंटर के साथ बह रहे चालक को पुलिस ने तैराक के सहयोग से बचाया, पुलिस ने दिया इनाम । 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समीरपाल सरो उपायुक्त एवं अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में एक मूकबधिर केंद्र चलाया जा रहा है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x