Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दोस्त के घर डकैती डालने वाले आरोपित आदित्य सहित 6 डकैतों को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना तिगांव के क्षेत्र में हुए डकैती के मामले में मुख्य आरोपित आदित्य सहित 6 लोगों को अलग- अलग स्थानों से अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट आरोपित के नाम विकास उर्फ मट्टू, आशीष उर्फ आशु, नितिन, मोहित, आदित्य उर्फ अशोक कुमार और मोहित, उत्तर प्रदेश हाथरस के गांव अगराणा है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया मुख्य आरोपित आदित्य अपने मित्र के घर 2 दिन पहले ही आ गया था। आरोपित ने गत 5 जनवरी की सुबह 3 बजे शिकायतकर्ता देव ज्योति के घर आदित्य ने अपने 5 साथियों को दरवाजा खोल कर घर में घुसा लिया था। शिकायतकर्ता को बंधक बना लिया और उसके सिर में चोट मारी । सभी आरोपितों  ने मिलकर लैपटॉप,  मोबाईल फोन, कुछ कीमती सोना, चांदी व हीरे के जेवरात व कुछ नगदी को लूट, घटना को अंजाम दिया था।

पांचों आरोपित दिल्ली से इको गाड़ी को किराए पर लेकर आए थे और फरीदाबाद में ओयो होटल में रूम लेकर इको ड्राइवर के साथ रुके थे। रात के समय इको गाड़ी और ड्राइवर को छोड कर योजना के तहत देव ज्योति के घर चले गए थे। आरोपित  ड्राइवर को झुठ बोलकर दिल्ली से फरीदाबाद लाए थे। पुलिस ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपित  मोहित (काला) और नितिन को सिकंदरा हाथरस से 7 जनवरी को अरेस्ट  किया था। दोनों आरोपितों  को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर इस घटना में अन्य चार आरोपितों  के शामिल होने की बात पता चली। आरोपित  विकास और आशीष को टिकावली फरीदाबाद से तथा आदित्य और मोहित दुबे को कालिंदी कुंज दिल्ली से अरेस्ट  किया गया है।  सभी आरोपित  एक ही गांव अगराणा हाथरस के रहने वाले हैं। क्राईम ब्राचं ने अरेस्ट आरोपितों  से वारदात में प्रयोग गाड़ी के साथ सोने के 2 लॉकेट, 3 गले की चैन, 2 जोड़ी चूड़ी, 2 अंगूठी, 2 जोड़ी झूमका, 2 गले के हार एवं चांदी के 5 लॉकेट, 2 ब्रेसलेट, 2 अंगूठी, चुटकी 2 जोड़ी, 1 राखी, 1 तागड़ी, पायल-6 जोडी, 4 कड़े और 2 लैपटॉप, एक आई फोन, 2 घड़ी, 10 हजार रुपए नकद बरामद किए है।पुलिस की जांच में पता चला की अरेस्ट आरोपित मोहित के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट डकैती के 6, चोरी के 9 और अवैध हथियार का 1 व चोरी का सामान प्रयोग करने और अवैध नशा सामग्री की तस्करी के मुकदमे दर्ज है। आरोपित  ने इन सभी लूट डकैती और अवैध हथियार की सभी घटनाओं को वर्ष 2018 और 2019 में अंजाम दिया है। जिसके बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। 

Related posts

कैब सफर अब खतरनाक और खौफनाक होता जा रहा है, कैब में खौफनाक पल का वीडियो वायरल होने पुलिस ने किया ड्राइवर को अरेस्ट।

Ajit Sinha

एडवाइजरी:वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 27 और 28 अक्टूबर को फरीदाबाद मे भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Ajit Sinha

मानव रचना परिसर में एआईसीटीई, नई दिल्ली की एमओडीआरबी योजना के तहत 19.11 लाख का ग्रांट प्राप्त हुआ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x