Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी को ग्रीन सिटी बनाने के लिए हुआ पौधा वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

 

  अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

हरित हरियाणा अभियान के तहत स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को ग्रीन सिटी बनाने के लिए एक और सक्रिय कदम बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को विशाल पौधारोपरण अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट शहर को हरा भरा रखने के लिए पहले भी इस तरह के अभियानों का आयोजन कर चुकी है, इस साल हरित हरियाणा अभियान के तहत तीसरे साल विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक व हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के मार्ग दर्शन में सेक्टर 12 स्थित टाउन पार्क के सामने बनाए गए पौधा वितरण केंद्र का उद्घाटन फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ प्रशांत भल्ला व अन्य पदाधिकारी डॉ अमित भल्ला, नवदीप चावला, के.

सी.लखानी, डॉ राकेश गुप्ता, बी.आर भाटिया, नरेंद्र अग्रवाल व नरेंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया। इस नेक कार्यक्रम में युवा बीजेपी नेता अमन गोयल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

पौधा वितरण कार्यक्रम में नींबू, अनार, करौंदा, आडू, कटहल, अंगूर, जामुन, बेलपत्र, फालसा, अमरुद, नीम, शहतूत, चांदनी व गुड़हल के पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

इस मौके पर फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के चेयरमैन व मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने कहा कि फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट पर्यावरण बचाने के हर अभियान में शामिल रहा है। इससे पहले भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस बार बतौर हरियाणा के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने आम जन से पौधे लगाकर उसका ध्यान बच्चे तरह रखने का आग्रह किया है। पर्यावरण मंत्री के हरित हरियाणा अभियान को सफल बनाने के लिए फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट अग्रणी भूमिका निभाएगा।

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल की अगुवाई में 30 जुलाई को फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट 1 लाख पौधे लगाएगा। 30 जुलाई को सुबह 6 से 8 बजे तक टाउन पार्क के पास हुडा ऑफिस के सामने ग्रीन राहगिरी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जन शहर को हरा भरा रखने के लिए अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसी के बाद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

यहां से ले सकते हैं पौधे

28 व 29 जुलाई को चलाए जा रहे पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत सुबह 6 बजे से 8 बजे तक टाउन पार्क के सामने, राजा नाहर सिंह स्टेडियम, फरीदाबाद-तिगांव रोड और सेक्टर 2 की मार्केट में वृक्ष वितरण केंद्र से शपथ पत्र भरकर मुफ्त पौधे प्राप्त कर सकते हैं। शपथ पत्र भरकर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 2 पौधे मुफ्त दिए जा रहे हैं।

Related posts

महेंद्रगढ़: लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Ajit Sinha

‘डीएआरपीजी सेवा’ आरंभ किया

Ajit Sinha

Budget 2017: What it means for the Indian entrepreneur

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x