Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लेक्मे कंपनी के नकली कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का भंडा फोड़, 50 लाख का सामान बरामद, दो अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर- 65 की टीम ने आज देश की मशहूर की कंपनी की नकली प्रोडक्ट बनाने वाली एक कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने इन आरोपितों के कब्जे से लगभग 50 लाख रूपए की तैयार शुदा व कच्चा माल व 4  मशीन, 6 डाई, 1 कंप्रेसर, 4 फिलर, 2 पैकिंग मशीन तथा 26 प्राइस टैग बरामद किए हैं।     

पुलिस प्रवक्ता ब्रह्म प्रकाश ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में अमित उर्फ विष्णु तथा नवीन का नाम शामिल है। आरोपित अमित उर्फ विष्णु बल्लभगढ़ के सेक्टर- 2 तथा नवीन, शिव कॉलोनी का रहने वाला है। इस मामले में आरोपित विष्णु का भाई विपुल पुलिस गिरफ्त से बचने के लिए फरार चल रहा है जिसे जल्द अरेस्ट  किया जाएगा। यह कंपनी विपुल तथा विष्णु चलाते थे तथा नवीन इस कंपनी में मैनेजर का काम करता था। क्राइम ब्रांच की टीम को गुप्त सूत्रों से  सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपित कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी लेक्मे के नकली प्रोडक्ट बनाकर बेचते थे। 

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस थाना आदर्श नगर एरिया में स्थित प्लाट न. 634/62 बल्लबगढ़ में छापेमारी की। पुलिस द्वारा मौके पर जिला ओषधि व कोस्टमैटिक नियन्त्रण अधिकारी तथा लक्मे कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। वहां पहुंचने पर देखा तो पाया की 20 से 25 ड्रामों में लैक्मे का नकली माल भरा हुआ है। अधिकारियों द्वारा मौके से फर्जी लैक्मे के प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए तथा लैक्मे की मोहर लगाने वाली 4 मशीन, 6 डाई,1 कंप्रेसर, 4 फिलर,2 पैकिंग मशीन तथा 26 प्राइस टैग बरामद किए गए।कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई सामानों की कीमत लगभग 50 लाख रुपए के  है।

आरोपित को पकड़ कर  थाने लाया गया जहां उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की षड्यंत्र, धोखाधड़ी तथा कॉपीराइट एक्ट व ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी गई हैं।  पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित बाजार में भारी मात्रा में इस प्रोडक्ट को बेचने का काम कर रहे थे  व 2 साल से यह नकली प्रोडक्ट बनाने का काम कर रहे थे । इससे पहले भी पिछले वर्ष आरोपितों  के कब्जे से दो ट्रक माल बरामद किया गया था। मामले में गहनता से पूछताछ के लिए आरोपितों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें फरार चल रहे आरोपित  विपुल को अरेस्ट  किया जाएगा।

बरामदगी :-

FINISHED GOODS
1. LAKME BB PERFECT RADIANCE CREAM 60 ML   108 NOS.
2 .LAKME ABSOLUTE PERFECT RADIANCE 15 GM   564 NOS.
3. LAKME 9 TO 5 CC COMPLEXION CASE CREAM 9 GM  6284 NOS.  
4.LAKME 9 TO 5 WHITENESS FOUNDATION 6 GM  4364 NOS.
5.LAKME 9 TO 5 BB BRIDE BENEFITS CREAM 30 GM  228
6. LAKME BB PERFECT RADIANCE CREAM 60 ML   108 NOS.
7. LAKME 9 TO 5 CC COMPLEXION 30GM 2528 NOS.
8. LAKME ABSOLUTE BLUE FERFECT MAKEUP 30 GM   1117 NOS.
9. LAKME BB CREAM SPF 15  OIL FREE NATURAL   360 NOS.
10. LAKME 5 IN ONE MATTE LIPISTICS 456 NOS.
11.LAKME LAKME BB CREAM SPF 15 OIL FREE     72 NOS.
12. LAKME PERFECT RADIANCE SKIN LIGHT DAY CREAM    72 NOS.
13 .LAKME 9 TO 5INFALLIBLE MALTYING DOSE   432 NOS.
14. ELLE 18 COLD RADIANCE YOUTH INFINITY  84 NOS.
15. LAKME 9 TO 5 FACE CONTOUR FOUNDATION    180 NOS.
16 .LAKME 9 TO 5 HD LONG LASTING SKIN CARE MAKEUP PRIMER 48 NOS.
17 .LAKME ABSOLUTE PERFECT RADIANCE COMPACTS 2500 NOS.
18 .LAKME SUN EXPERT 40 SPF     1505 NOS.
19. ELLE 18 FACE CONTOUR FOUNDATION 650 NOS.
20.LAKME NATURAL COLOUR RADIANCE COMPECT BOX 156 NOS.
21. LAKME PERFECT RADIANCE SKIN LIGHTENING SPF 132 NOS.
22. LAKME INFALLIBLE MATTIYING BASE 3408 NOS.
23. LAKME ABSOLUTE REDME SKIN LIGHTNING COMPACT  12000 NOS

 RAW MATERIAL

1 LAKME 9 TO 5 COMPLEXION CASE CREAM 9 GM WRAPPERS 17900 NOS.(89.5 KG)
        AND TUBE                4250 NOS. (21.25 KG.)
2 .LAKME ABSOLUTE BRIGHTNING DAY CREAM WITH SUNSCREEEN 15 GM EMPTY TUBE  1600 NOS.(8 KG.)
3 .ELLE 18 FACE CONTOUR 45 GM    1600 NOS. (16 KG)
4 .LAKME 9 TO 5 MATTE FOUNDATION 45 GM      1300 NOS. (13 KG)
5 .LAKME 9 TO 5 WHITNING MOUSE FOUNDATION 6 GM    8750 NOS. (35 KG)
6 .LAKME HIGH DEFINATION FOUNDATION OIL      1100 NOS. (11 KG)
7 .LAKME 9 TO 5 HD LONG LASTING SKIN CARE MAKEUP 35 ML 1400 NOS. (10 KG)
8 .LAKME 9 TO 5 CC COMPLEXION 12 PCS. PACKING BOX 9 GM    32 KG
9 .LAKME 9 TO 5 BB BRIGHT BENEFIT CREAM 30 GRAM   2600NOS.
10. LAKME 9 TO 5 BB CREAM FOUNDATION  2100 NOS. (21 KG.)
11 .LAKME 9 TO 5 YOUTH INFINITY SKIN SCULPTING   500 NOS. (2.5 KG)
12. LAKME ABSOLUTE EYE SHADOW PALETTE MIDNIGHT MAGIC  92 NOS.
13 .LAKME BB 2 IN 1 POWDER COMPACT 1370 MOS. (13.7 KG)
14. LAKME SUN EXPERT SPF 40  4000 NOS. (20 KG)
15 .LAKME HIGH DEFINATION FOUNDATION 24 HR.3456 NOS.
16 .ELLE 1 LASTING GLOW COMPACT STICKER     9000 NOS.
17.LAKME FASHION WEEK   8000 NOS.
18 .LAKME 9 TO 5 HD LONG LASTING SKIN CARE   200 NOS.

Related posts

पानी की समस्या को लेकर संस्कार फाउंडेशन ने नगर निगम कार्यालय पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किन्नरों के आर्शीवाद में होती है बहुत ताकत : लखन सिंगला 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ी कलां की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिला ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x