Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में यूआईसी ने लगवाई थी बूस्टर पंप, ताकि सैकड़ों घरों में हजारों लोगों को मिल सकें पानी, उद्घाटन कोई और कर गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रति दिन अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के पास ग्रीन फील्ड कॉलोनी से लगभग 1000 रोजाना शिकायतें आ रही हैं, इनमें से रोजाना 500 से अधिक का शिकायतों का निपटारा किया जा रहा हैं। इसमें से सबसे ज्यादा पानी की शिकायतें शामिल है, जिसकों अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन संजय सूद गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक दिन पानी की समस्याओं को खत्म कर रही है,यूआईसी ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों निवासियों से सीधे जुड़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रूप बना रही है। जिससे यूआईसी और हजारों निवासी एक साथ सीधे जुड़ेंगे, इसमें जो लोग शिकायत करेंगे,को गंभीरता से लेते हुए उसका निपटारा किया जाएगा,और इसकी जानकारी भी सीधे शिकायतकर्ता को दे दी जाएगी। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो कंपनी के खिलाफ ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के हजारों निवासियों को गुमराह करके, उनको भड़का कर अपनी राजनितिक चमका रहे है। उन्हें पता चला है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के अधिकतर बिल्डिंगों के फ्लैटों में पानी के अवैध कनेक्शन है,वो लोग कुल 7500 रुपए फर्स्ट टाइम देकर,लाइफ टाइम के लिए रेगुलाइज करवा लें साइट ऑफिस ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद से, इसके बाद आप सभी को 1575 रुपए प्रत्येक 3 महीनों में देना होगा। ये कहना है अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का।
चौहान का कहना है कि बीते दिनों ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के निवासियों की उनके पास काफी शिकायतें आई थी कि उनके घरों में पानी सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। जिससे उन्हें भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। ये दिक्क्तें बीते कई दिनों से लगातार चली आ रही हैं ,इन सभी शिकायतों को उनके चेयरमेन संजय सूद ने गंभीरता से लिया। अपनी टीम से बारीकी से उन स्थानों को चेक करवाया गया। इसमें से कई स्थानों पर पानी पाइप लाइन को बदला गया। एक लाख से अधिक की लागत से 5 एचपी का बूस्टर पंप को तुरंत लगाया गया। इससे हजारों घरों में पानी की सप्लाई को पहुंचाया गया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि यूआईसी में नई टीम को आए हुए कुछ ही समय हुए हैं,यहां की समस्याएं तो बहुत ज्यादा पुरानी है ,वह चाहते हैं कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों से जुड़ कर इस कॉलोनी की जो भी समस्याएं हैं, वह काफी हद तक कम हो जाएं। ये उनकी कोशिश है। उनका कहना है कि यूआईसी ने 5 एचपी के बूस्टर पम्प लगवाए थे,ताकि स्थानीय निवासियों को भर पूर पानी मिल सके, इसका उद्घाटन एक नेता करके चला गया, जबकि इसकी कोई जरुरत नहीं थी, नेता की इस हरकत से उनके अच्छे प्रयासों पर गलत असर पड़ता है। उनके गलत कामों को जब लोग गलत कहते है, तो मेरे द्वारा किए गए अच्छे कामों को भी लोग अच्छा बोले, ऐसे में उनके स्टाफों के हौसले बढ़ते है,ताकि इस भीषण गर्मी में उनके स्टाफ लोग और अच्छे काम ग्रीन फील्ड के हजारों निवासियों के लिए कर सकें। उनका कहना है कि किसी भी नेता को उद्घाटन करने का शौक़ है, तो वह अपने जेब से पैसे खर्च करें , फिर उसका उद्घाटन करें।चौहान ने ये भी कहा कि पानी के अवैध कनेक्शन को रेगुलाइज करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की हैं..जिनके बिल्डिंगों के फ्लैटों में पानी के अवैध कनेक्शन है, वह लोग फर्स्ट टाइम 7500 रुपए देकर लाइफ टाइम के लिए पानी के अवैध कनेक्शनों को रेगुलाइज करवा लें,इसके बाद बिल के तौर पर आप सभी को तीन महीने में 1575 रुपए देने पड़ेंगें। इससे जो पैसा कंपनी में आएगा, उससे अर्बन इम्प्रूव्मेंट कंपनी प्राइवेट लिमीटेड को काफी मजबूती मिलेगी। और ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में कुछ अच्छा विकास कार्य हो सकेगा। बरसात के मौसम आने को हैं इसके लिए इस कॉलोनी के मैनहोल की भी सफाई करवाई जा रही है। व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए सीधे उनके साइट ऑफिस, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में संपर्क करें।

Related posts

फरीदाबाद: सीयूईटी (यूजी) की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लागू: जिलाधीश विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गोली मारकर पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चिंतन शिविर का दूसरा दिन : प्रधानमंत्री के संबोधन से हुआ दूसरे दिन की चर्चा का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x