Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :कोतवाली थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के दो मैनेजरों सहित 5 अधिकारीयों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कोतवाली थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के दो प्रबंधकों सहित पांच लोगों के खिलाफ साजिश के धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किए हैं। तीन महिला अधिकारी भी इस मुकदमे में शामिल हैं। पुलिस की माने तो इस प्रकरण की अभी जांच की जा रहीं हैं, जांच में दोषी पाए जाने के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किए जाएगें।
एसएचओ भारत भूषण का कहना हैं कि गौरव डांग जोकि 1 ई- डब्लू, मकान न. 66 ,एनआईटी फरीदाबाद के रहने वाले हैं, उन्होनें नीलम -बाटा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक में उनका खाता हैं, एक चेक 1.90 लाख रूपए का था जो उनके खाते से क्लियर हो गया था। इसके बाद भी उसी नंबर के चेक में 14 लाख रूपए का रकम भर के उनके खाते में क्लीयरिंग के लिए लगा दिया गया पर उनके खाते में उस वक़्त 14 लाख रूपए नहीं थे इस लिए वह चेक बाउंस हो गया। अगर उनके खाते में 14 रूपए होते तो वह चेक पास हो जाता और उनकी परेशानी काफी बढ़ जाती और यह सब शाखा प्रबंधक अभिषेक,प्रबंधक ऑपरेशन नंदिता,मेधा अरोड़ा, रिम्पी चावला व मनीष चावला के मिलीभगत से हुआ हैं। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधक अभिषेक, प्रबंधक ऑपरेशन नंदिता,मेधा अरोड़ा, रिम्पी चावला व मनीष चावला के तहत भारतीय दंड सहिंता की धारा 420 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किए हैं।

Related posts

पूर्व पार्षद व कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई महावीर बैंसला व सगे समधी गिरिराज वार्ड 21 के बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र भड़ाना को दिया समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में प्रधान पद के लिए आकाश गुप्ता ने किया नामांकन दाखिल।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में पुलिस कर्मी द्वारा स्कूटी सवार लड़के के टांग तोड़ने के मामले आया नया मोड़ ,देखिए सीसीटीवी फुटेज।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x