Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम ने आज लगभग 25 दुकानदारों को थमाया नोटिस, रिहायशी दुकानों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम की टीम ने आज शनिवार को नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में लगभग 25 ऐसे दुकानदारों को नोटिस दिए है, जिन्होंने अपने -अपने दुकानों के आगे अवैध रूप से सड़क पर कटर मशीन व अन्य कई प्रकार सामानों को रखे हुए है, को जल्द ही हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चलाई जा रही दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। ये सभी कार्रवाई अगले हफ्ते तक की जाएगी। लोहा मंडी के हटाए जाने के बाद से दुकानदारों ने अपने -अपने दुकानों के आगे कटर मशीन और अन्य सामानों को वैसे ही छोड़ दिए है।
निगम एसडीओ सुरेंद्र हूडा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईटी के नेहरू ग्राउंड से लोहा मंडी को सेक्टर -59,फरीदाबाद में शिफ्ट किया गया था पर दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों के आगे सड़क की जमीनों पर अवैध रूप से कटर मशीनें सहित अन्य घेरावंदी की हुई थी , को वैसे ही छोड़ गए थे। इससे सड़कों की चौड़ाई काफी कम है जिससे यहां से गुजरने वालों दैनिक लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि ऐसे लगभग 25 दुकानों को आज शनिवार को नोटिस दिए गए है। दुकानदार लोग अपने अपने मशीनों को तुरंत हटा लें , अन्यथा निगम हटा देगा। इसके अतिरिक्त रिहायशी मकानों में जो लोग अवैध रूप से दुकान चला रहे है, पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अगले हफ्ते की जाएगी।

Related posts

राशन डिपो होल्डर की शिकायत करने पर, डिपो होल्डर के परिजनों ने शिकायतकर्त्ता को पीटने के मामले में 2 महिला सहित 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बाईपास रोड स्थित निर्माणधीन नाले में गिरंने से दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में गोल्डन जुबली एलुमनी मीट ‘संगम-2026’ का आयोजन 12 फरवरी को

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x