Athrav – Online News Portal
अपराध टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के बांग्लादेशी छात्र ने कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र बांग्लादेश का रहने वाला था,जिसका नाम मुस्ताक पुत्र अशरफ हैं। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में प्रेम -प्रसंग का मामला सामने आया है। इस मामले की कार्रवाई थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद के अंतर्गत सेक्टर -46 पुलिस चौकी की टीम कर रही है। पुलिस ने मृतक मुस्ताक के परिजनों को दे दी है। उनके आने के बाद ही मृतक मुस्ताक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके आगे कार्रवाई पुलिस कर रही है। खबर के अनुसार सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बांग्लादेश निवासी मुस्ताक पुत्र अशरफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। और कॉलेज के हॉस्टल के दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक हिंदू छात्र के साथ रहता था। आज हिन्दू छात्र अपने कमरे से बाहर कई गया हुआ था। जब वह अपने कमरे में लौटा तो देखा की मुस्ताक पंखा से फांसी लगाकर लटका हुआ है। उसने तुरंत पंखा से उतार कर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर -46 पुलिस चौकी की पुलिस टीम पहुंच गई। और मृतक मुस्ताक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। इस घटना की सूचना उसके परिवार व एम्बेसी को दे दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम -प्रसंग का मामला सामने आया है। लड़की भी कॉलेज के बाहर की बताई गई है।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरूग्राम की आनंदिता मिश्रा को तथा महेन्द्रगढ़ की अंजलि को दी बधाई एंव शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओलंपियन सिंहराज का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस की कब्जे से कुख्यात अपराधी रवि को फायरिंग करते हुए छुड़ाने आए चार बदमाशों की हुई मुठभेड़, दो बदमाश मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x