Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : IAXN कंपनी ने रात्री के समय गश्त करने और सर्दी से बचने के लिए डबुआ थाने के पुलिस कर्मियों को 10 जैकेट भेंट किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: शहर में अब भी जोरदार सर्दी पड़ रही है और रात्रि का तापमान काफी कम रहता है और ऐसे में रात्रि में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को जहाँ चोर-बदमाशों से दो चार होना पड़ता है वहीं सर्दी से भी जंग लड़नी पड़ती है। रात्रि में गस्त करने वाले पुलिसकर्मियों को सर्दी से न जूझना पड़े इसलिए इंटरनेट प्रोवाइड करने वाली कंपनी IAXN ने डबुआ कालोनी में स्थित थाने में तैनात कई पुलिसकर्मियों को मंगलवार गरम जैकेट भेंट किया।



इस मौके पर डबुआ थाने के एसएचओ  इंस्पेक्टर पंकज व् अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। इंटरनेट प्रोवाइड करने वाली कंपनी IAXN शहर में तमाम तरह की समाजसेवाओं में काफी सक्रिय रहती है और शहर में तमाम समाजसेवी संस्थाओं को कंपनी ने मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन दिया है और फरीदाबाद के तमाम गांवों में भी कंपनी अपनी सेवायें दे रही है। कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद करने से उन्हें अपार खुशी मिलती है और आगे भी कंपनी शहर वासियों की भलाई के लिए आगे कदम बढ़ाती रहेगी।

Related posts

परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव होंगे प्रयास, विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को किया जाएगा खत्म-अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 10 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ

Ajit Sinha

मंत्रियों की टिकट काटने से नहीं धुलेंगे भाजपाईयों के भ्रष्टाचार के दाग : ललित नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x