Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद : पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में आयोजित विशाल रोजगार मेले में 50 कंपनियों ने 200 छात्रों को नौकरियां दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रांगण  में एक भव्य विशाल रोजगार मेला का आयोजन किया गया  जिसमे फरीदाबाद, नॉएडा, गुरुग्राम की कई मल्टीनेशनल स्तर के कंपनियों ने भाग लिया ! इसमें हरियाणा भर से बी.टेक एवं  डिप्लोमा के अंतिम वर्ष के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ! मेले का उद्घाटन G.P.W. फरीदाबाद के प्राचार्य  डॉक्टर एन के भयाना  तथा सैमसंग रिसर्च इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सचिन देव शर्मा के द्वारा किया गया ! उद्योग जगत के सभी गणमान्य अधिकारियो ने बच्चो का मार्ग दर्शन किया !



संस्था के चेयरमैन डॉक्टर एल सी भारद्वाज तथा निर्देशक प्रोफेसर आर पी आर्य ने मेले में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का तथा गणमान्य मुख्य एवं विभिध्य अतिथियों का स्वागत किया।  श्री भारद्वाज ने बताया के इस इलाके के बच्चो में तकनीकी शिक्षा एवं दुसरे क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा दे रहे है और आने वाले समय में नए कोर्स आरम्भ होंगे जिसमे BBA, BCA, B-Pharmacy, D-Pharmacy तथा M.Tech (CSE) शामिल होंगे।  संस्था के निर्देशक श्री आर्य ने बताया कि हम विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहते है इनकी शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रैनिंग तथा सामान्य ज्ञान के विकास पर अत्यधिक जोर दिया जाता है।
इस संस्था के विद्यार्थियों ने डिप्लोमा परीक्षा में सारे  हरियाणा में 2016  में टॉप किया था तथा इस वर्ष भी निजी बहु तकनीकी संस्थानों में सबसे बेहतर परिणाम आए  है ! आज रोजगार मेले में 650 बच्चो ने भाग लिया जो हरियाणा के कोने कोने से आए  थे ! विभिन्न कंपनियों द्वारा 200 से ज्यादा बच्चो का चयन किया गया।  जिसमे वेतन का रेंज 15000 से 35000 मासिक तक था। मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि  नरेश कुमार भयाना ने संस्था द्वारा इतने बड़े मेले के आयोजन पर इसके चेयरमैन श्री भारद्वाज तथा निर्देशक  आर पी आर्य की प्रशंसा की ! TPO सुनीता खुराना ने सभी उद्योगों से आए  स्टाफ का धन्यवाद किया!

Related posts

फरीदाबाद : सड़क पर गिरे इंसान को सहारा देकर उठाना महंगा पड़ा, पहले थप्पड़ मारा , फिर बाइक वहीँ छोड़ कर फरार, अब पुलिस के कब्जें में बाइक ।

Ajit Sinha

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री और खेल मंत्री गौरव गौतम ने फरीदाबाद के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिन्हा के पैतृक निवास पर पहुंचे।

Ajit Sinha

साइबर सुरक्षा में देशभर में अग्रणी हरियाणा पुलिस साइबर अपराध नियंत्रण ने किए उल्लेखनीय कार्य, हो रही सराहना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x