Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:कृष्णपाल गुर्जर, सीपी विकास अरोड़ा व डीसी विक्रम सिंह के साथ बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचे, पूछा हालचाल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा व जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के साथ भूपानी व पल्ला थाना क्षेत्र में स्थित यमुना से सटे इलाके में पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा, एसीपी देवेंद्र सिंह, पल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप, भुपानी थाना प्रभारी रणधीर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने अटल चौक, बसंतपुर कॉलोनी, अलीपुर, महावतपुर, किडावली, ददसिया इत्यादि एरिया का दौरा कर हालातों का जायजा लिया।

पुलिस प्रवक्ता बताते है कि केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्य मंत्री, कृष्णपाल गुर्जर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा तथा जिला उपायुक्त बिक्रम सिंह ने एसडीआरएफ टीम के साथ मिल कर बसंतपुर इलाके सहित आसपास के कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण बनी विपरीत परिस्थितियों में वहां पर रह रहे लोगों को रेस्क्यू करके अगवानपुर व इस्माइलपुर गांव के स्कूलों में बनाए गए शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया है। पुलिस आयुक्त सेफ्टी जैकेट पहन कर टीम के साथ नाव में उतरे और आसपास के लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकलवा कर लाए। आपको बता दें कि पल्ला इलाके से 1200 तथा भुपानी एरिया में 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पुलिस आयुक्त ने अटल चौक, बसंतपुर कॉलोनी, अली पुर, महावतपुर, किडावली, ददसिया इत्यादि एरिया में दौरा कर ,वहां पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अहम दिशा -निर्देश दिए। इसके साथ ही पुलिस आयुक्त व अन्य  अधिकारियों ने एरिया से रेस्क्यू किए गए लोगों को खाना भी वितरित किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर रह रहे लोगों के साथ बातचीत की और उनको सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अभी तक स्थिति नियंत्रण में है और खतरे की बात नहीं है परंतु हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। पहाड़ों में बारिश के चलते यमुना में पानी लगातार बढ़ रहा है इसलिए सभी को सतर्कतापूर्वक निगरानी रखने की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और यमुना के आसपास के एरिया में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है ताकि समय रहते लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से आमजन से अनुरोध है कि वह यमुना के पास बहुत संभल कर रहे। उन्होंने कहा कि लोगों के ठहरने और खाने-पीने का उचित प्रबंध किया गया है। यमुना में बढ़ रहे जलस्तर के चलते आसपास के एरिया में पानी भर गया है, इसलिए सभी आमजन से अनुरोध है कि वह इस एरिया से दूर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचे तथा अपने और अपने साथियों का ध्यान रखें। 

Related posts

फरीदाबाद में आज 136 नए कोरोना संक्रमित केस आए, अब ये संख्या 2236 तक पहुंचा, में से  916 मरीज ठीक हुए हैं।  

Ajit Sinha

एसएसबी अस्पताल में बिना सर्जरी के डाक्टरों ने मरीज के वाल्व को बदला, एंजियोप्लास्टी द्वारा बंद धमनी को भी खोला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अब तक प्लेसमेंट में हिस्सा ले चुकी है 225 कंपनियां, उच्चतम 29.92 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया

Ajit Sinha
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x